एक्सप्लोरर

Akash Defense System: भारत का आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मेनिया के बाद इस मुस्लिम देश भी खरीददारों की लाइन में

Air Defense: भारत का स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम अब वैश्विक पहचान बना रहा है. आर्मेनिया के बाद ओमान भी इस प्रणाली को अपनाने के लिए उत्सुक है.

India Defense Technology: कुछ समय पहले तक भारतीय सेना अपनी रक्षा के लिए विदेशी तकनीकों पर निर्भर थी, लेकिन अब भारतीय रक्षा प्रणालियाँ पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा रही हैं. इसका बेहतरीन उदाहरण है भारत का स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, जिसे आर्मेनिया ने खरीदा था. अब बाकी देशों की नजरें भी इस प्रणाली पर हैं और वे इसकी ताकत को समझने लगे हैं. आकाश सिस्टम जिसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मिलकर विकसित किया है. अब यह वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है.

आर्मेनिया के बाद अब ओमान भी इस आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने के लिए उत्सुक हो गया है. ओमान जो मध्य पूर्व में स्थित है अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए आकाश प्रणाली के प्रति रुचि दिखा रहा है. ये स्वदेशी मिसाइल सिस्टम जो शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है ये 20 किमी तक के वर्टिकल और 25 किमी तक के हॉरिजॉन्टल लक्ष्य को पहचानने और नष्ट करने की क्षमता रखता है.

आकाश सिस्टम की ताकत और विशेषताएं

आकाश सिस्टम की एक प्रमुख विशेषता ये है कि यह एक साथ चार एरियल टारगेट को एंगेज कर सकता है. इसका मुकाबला S400 जैसे विश्व प्रसिद्ध प्रणालियों से किया जा सकता है, लेकिन इसकी रेंज कम होने के बावजूद इसकी गति और प्रभावशीलता बिल्कुल अद्वितीय है. माना जा रहा है कि ओमान के लिए ये प्रणाली आदर्श साबित हो सकती है क्योंकि इसकी रेंज छोटे देशों के लिए उपयुक्त है और यह किफायती भी है. ओमान को अपनी हवाई रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है खासकर यमन में असुरक्षा और सऊदी अरब और UAE की सैन्य मौजूदगी की वजह से.

ओमान के लिए सस्ता और प्रभावी विकल्प

आकाश सिस्टम ओमान के लिए एक अहम कदम हो सकता है क्योंकि ये महंगी तकनीक जैसे रूस के S-400 की जरूरत को खत्म कर सकता है. इसके अलावा इसकी रखरखाव के लिए ओमान को बड़े पैमाने पर संसाधनों की जरूरत नहीं होगी. इसकी सटीकता और प्रभावशीलता ओमान की सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन समाधान साबित हो सकती है. आकाश की तकनीक को देखते हुए इसे भारत के आयरन डोम के रूप में भी देखा जा सकता है जो भारत की सैन्य क्षमता को और भी मजबूत करेगा.

भारत की स्वदेशी तकनीक का वैश्विक महत्व

आकाश सिस्टम सिर्फ आर्मेनिया या ओमान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले समय में ये कई अन्य देशों में भी इस्तेमाल होगा. भारत की स्वदेशी तकनीक ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय रक्षा उद्योग अब पूरी दुनिया के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुका है. भारत के पास पहले से ही कई बेहतरीन रक्षा प्रणालियां हैं जैसे S-400, पिनाका और स्पाइडर जो भारतीय सेना की ताकत को बढ़ाती हैं. बता दें कि आकाश जैसे स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम से भारत की सैन्य क्षमता अब और भी मजबूत हो गई है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया नया संदिग्ध, चाकू पर मिले आरोपी के फिंगर प्रिंट | जानें सैफ अली खान अटैक केस के बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'हम सबसे खतरनाक एनर्जी संकट की दहलीज पर', ईरान से जंग के बीच IEA का बड़ा बयान
LIVE: 'हम सबसे खतरनाक एनर्जी संकट की दहलीज पर', ईरान से जंग के बीच IEA का बड़ा बयान
Donald Trump: 'कायर हैं ये लोग, हम इन्हें याद रखेंगे', तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर NATO देशों पर भड़के ट्रंप
'कायर हैं ये लोग, हम इन्हें याद रखेंगे', तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर NATO देशों पर भड़के ट्रंप
इजरायल में ईरान का जासूस गिरफ्तार, UN महासचिव ने की युद्ध रोकने की अपील, रूस ने इजरायली राजदूत को किया तलब
इजरायल में ईरान का जासूस गिरफ्तार, UN महासचिव ने की युद्ध रोकने की अपील, रूस ने इजरायली राजदूत को किया तलब
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
US Visa Bond 2026: क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
Embed widget