एक्सप्लोरर

सुधरेंगे कनाडा-अमेरिका के बीच रिश्ते? PM कार्नी से ट्रंप ने की बातचीत, बोले- सब बढ़िया रहा

Donald Trump Speaks To Mark Carney: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच टेलीफोन पर बातचीत की.

Donald Trump Speaks To Mark Carney: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच शुक्रवार (27 मार्च 2025) को पहली बार टेलीफोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में व्यापार, टैरिफ, संप्रभुता और दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा हुई.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह कॉल बेहद सकारात्मक रही और दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर सहमत हुए. उन्होंने कहा, "मैंने अभी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बात की. यह एक बेहद उत्पादक कॉल थी. हम कई चीजों पर सहमत हुए हैं और कनाडा के आगामी चुनाव के तुरंत बाद व्यापार और अन्य मुद्दों पर काम करने के लिए मिलेंगे." हालांकि सवाल ये है कि क्या यह बातचीत वास्तव में रिश्तों को सुधार पाएगी, या यह सिर्फ राजनीतिक दिखावा था?

अमेरिका-कनाडा में बढ़ता व्यापार तनाव
कुछ ही दिन पहले, ट्रंप ने कनाडाई ऑटोमोबाइल उद्योग पर 25% टैरिफ लगाया, जिससे कनाडा की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा. कनाडा का ऑटो सेक्टर दूसरा सबसे बड़ा निर्यात उद्योग है. कनाडा का 75% से अधिक निर्यात अमेरिका को जाता है. टैरिफ के कारण सप्लाई चेन डिस्टर्ब हुई और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी. टैरिफ लागू होने से कनाडा में हजारों नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम कार्नी ने $1.4 बिलियन का "ऑटो नौकरियां सुरक्षा कोष" शुरू किया.

ट्रंप की विवादास्पद टिप्पणी
व्यापार विवाद के बीच ट्रंप ने एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की सलाह दी थी, जिससे कनाडाई नागरिकों और नेताओं में नाराजगी फैल गई. ट्रंप ने कहा था, "कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनना चाहिए. इससे व्यापार और सुरक्षा के मुद्दे हल हो जाएंगे."  इस पर मार्क कार्नी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि "कनाडा की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए."

कनाडा का जवाब: अमेरिका पर निर्भरता कम करेंगे
कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार नई व्यापार रणनीति पर काम कर रही है जिससे कनाडा को अमेरिका पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यूरोप और एशिया के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की योजना है. घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. अमेरिका से आयात कम करने के लिए नए व्यापारिक साझेदार खोजे जा रहे हैं.

कनाडा की विपक्षी पार्टियां भी ट्रंप के खिलाफ
कनाडा में विपक्षी नेता पियरे पोलीवरे और अन्य नेताओं ने ट्रंप की "दादागीरी" की आलोचना की और कहा कि "अमेरिका को कनाडा के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए."

क्या कनाडा-अमेरिका संबंध सुधरेंगे?
बता दें कि अगर ट्रंप टैरिफ कम करने पर सहमत होते हैं, तो संबंध सुधर सकते हैं. अगर कनाडा नई व्यापारिक रणनीति लागू करता है, तो अमेरिका पर निर्भरता घट सकती है.
वहीं, अगर ट्रंप और अधिक टैरिफ लगाते हैं, तो व्यापार युद्ध हो सकता है. अगर ट्रंप की '51वें राज्य' वाली टिप्पणी जारी रही, तो कूटनीतिक तनाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
अमेरिकी स्मार्ट पनडुब्बी को ईरान ने पकड़ा, IRGC का बड़ा दावा
अमेरिकी स्मार्ट पनडुब्बी को ईरान ने पकड़ा, IRGC का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget