एक्सप्लोरर

COVID 19: देश में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 33610 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1075 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से धीमी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में रोगियों की मृत्यु दर भी इन विकसित देशों के मुकाबले काफी कम है.

स्वास्थ्य मंत्रालय और दुनियाभर में संक्रमण और मौत के पुष्ट मामलों को रिकॉर्ड करने वाली वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले पांच दिन में 500 से 1,000 हो गए और फिर चार दिन में 2,000 पर पहुंच गए.

इसके बाद केवल तीन दिन में मामलों की संख्या दोगुनी होकर 4000 पर पहुंच गयी लेकिन इसके बाद रोगियों की संख्या 8,000 पहुंचने में छह दिन लगे. इसके बाद मामलों की संख्या आठ दिन में 16,000 और 10 दिन में 32,000 पर पहुंची.

इसकी तुलना में अमेरिका में तीन दिन में मामले 500 से 1,000 हो गए और फिर दो ही दिन में 2,000 पर पहुंच गए. इसके बाद केवल तीन दिन में मामले दोगुने होकर 4000 पर और अगले दो दिन में 8,000 हो गये. इसके बाद मामलों की संख्या दो दिन में ही 16,000 पर और अगले दो ही दिन में 32,000 पर पहुंची.

इटली में इसी तरह से 500 से संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 32,000 तक क्रमश: दो, दो, चार, तीन, चार और पांच दिन में दोगुना होते हुए पहुंचा. वहीं स्पेन में इसी रेंज में मामलों की संख्या की वृद्धि में क्रमश: दो, दो, दो, तीन, तीन और चार दिन लगे. ब्रिटेन और जर्मनी में भी मामले दोगुने होने की दर अपेक्षाकृत ज्यादा रही. हालांकि मामले दोगुने होने की दर के मामले में कनाडा की दर भारत से कम रही है.

इसी तरह आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत में जब सौ रोगियों की मौत हुई तब संक्रमण के 4,067 मामले थे। इस स्तर पर फ्रांस में 5,423, इटली में 3,089, स्पेन में 4,231, ब्रिटेन में 2,630 और ब्राजील में 3,904 मामले थे.

भारत में कोविड-19 संक्रमण से 500 रोगियों की मौत के आंकड़े के समय संक्रमितों की संख्या 15,712 थी. मौतों के इस आंकड़े के दौरान फ्रांस में मामलों की संख्या 14,459, इटली में 10,149, स्पेन में 13,716, ब्रिटेन में 11,658 और ब्राजील में 12,056 थी.

ये भी पढ़े.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोरोना वायरस के लिए दवा तय करना हमारा काम नहीं

ऋषि कपूर की याद में अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल लेटर, कहा- प्यार देने के लिए शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget