एक्सप्लोरर

भारत-जापान के बाद अब ब्रिटेन में चीन से आने वाले यात्रियों का COVID टेस्‍ट अनिवार्य, अमेरिका ने भी उठाए कदम

Covid Test Mandatory For Travellers From China: चीन से आने वाले यात्रियों को ब्रिटेन में भी कोरोना जांच करानी होगी. कोई कोरोना संक्रमित मिला तो वो क्वारंटीन में रखा जाएगा. नई कोविड गाइडलाइन जारी होगी.

COVID-19 in China: चीन, जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) सबसे पहले फैला था, वहां संक्रमण के बढ़ते मामले अब दुनियाभर को चिंता में डाल रहे हैं. ज्यादातर देशों में कोरोना के मामले कम हो गए थे लेकिन चीन में अब जो हालात देखे जा रहे हैं, उससे अन्य देश काफी सतर्क हैं. भारत, अमेरिका और जापान के बाद खबर है कि ब्रिटेन (United kingdom) भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्‍ट अनिवार्य (Covid Test Mandatory) कर जांच करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन से आने वाले यात्रियों को ब्रिटेन में अपनी कोरोना टेस्‍ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. वहीं, ब्रिटिश सरकार चीन से आने वाले यात्रियों के लिए जल्दी ही गाइडलाइन घोषित करने जा रही है, जो यात्रियों को माननी होगी. ये कदम ऐसे समय में उठाए जा रहे हैं जब अमेरिका भी नए कोरोना मामलों की वृद्धि के बीच चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए कोरोना उपायों को लागू करने पर विचार कर रहा है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि चीन में कोरोना मामलों में उछाल और संक्रमितों की संख्या में पारदर्शिता न होना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा रहा है.

चीन से आ रहे यात्रियों के लिए जापान में कोरोना टेस्‍ट अनिवार्य

इससे पहले 30 दिसंबर से जापान ने चीन से आने वाले यात्रियों के के लिए कोरोना टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया. क्योदो न्‍यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट में कहा गया कि यह फैसला मैनलैंड चीन के यात्रियों और उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने पिछले सात दिनों के भीतर वहां की यात्रा की थी. जापान पहुंचने पर उन्हें कोरोना टेस्ट कराना होगा. कोविड पॉजिटिव पाए जाने वालों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा. बीते मंगलवार को जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने इस फैसले की घोषणा की.

भारत में भी चीन से आए यात्रियों के लिए सख्‍त गाइडलाइन

भारत में भी चीन सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है. इस सूची में चीन के अलावा सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान आदि देश शामिल हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बारे में बताया कि भारत सरकार ने इन देशों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए संशोधित कोविड गाइडलाइन जारी की है. उन्‍होंने कहा कि यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या वे कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं तो उन्‍हें क्‍वारंटीन में रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कोरोना के खतरे को रोकने की तैयारी, चीन-जापान समेत इन 6 देशों के यात्रियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget