एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू, 80% कामयाबी की उम्मीद

ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है.इस ट्रायल में 80 प्रतिशत कामयाबी की उम्मीद है.

लंदन: ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है. जानवरों पर ये वैक्सीन कामयाब रही है. अब इंसानों पर इस वैक्सीन का असर परखने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ह्यूमन ट्रायल शुरू किया गया है. ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पहले चिंपाजी में मौजूद एडेनवायरस की मदद से एक वैक्सीन तैयार किया. अब इसी वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हो चुका है. गुरुवार को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में दो वालंटियर को वैक्सीन की पहली डोज दी गई. इस वैक्सीन का नाम 'ChAdOx1 nCoV-19' है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन ट्रायल है. ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ''ऑक्सफर्ड में हम कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए एडेनवायरस के जीन का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी प्रक्रिया से तैयार दूसरी वैक्सीन का पहले भी हजारों लोगों पर इस्तेमाल हुआ है, इसलिए हमारे पास पहले से ही काफी डेटा है.''

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक पहले चरण में ब्रिटेन में 165 अस्पतालों में करीब 5 हजार मरीजों पर एक महीने तक और इसी तरह से यूरोप और अमेरिका में सैकड़ों लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण करेंगे जिसके नतीजे जून में आएंगे.

प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने बताया, ''हम लोगों की सेहत को लेकर काफी सतर्क हैं. हमें अपने पहले के अनुभव से पता है कि हमारे कुछ वालंटियर को पहले दिन बुखार, हाथ में सूजन, सिर दर्द, फ्लू की शिकायत होगी, लेकिन ये चिंता की बात नहीं.''

ऑक्सफर्ड की वैक्सीन का सबसे पहले युवाओं पर परीक्षण किया जा रहा है. अगर ये सफल रहा तो बच्चे और बूढ़ों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जाएगा. हाल ही में ब्रिटेन ने कोरोना की काट खोजने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया. ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन प्रोजक्ट को भी सरकार की तरफ से करीब एक सौ तीस करोड़ रुपये की राशि मुहैया कराई गई है. अगर ये ह्यूमन ट्रायल सफल रहा तो सितंबर तक कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बाजार में आ जाएगी.

ये भी पढ़ें

तानाशाह चीन को क्यों नापसंद है लोकशाही? कोरोना फैलाकर अब लोकतंत्र के शिकार पर निकला चीन

Corona Latest Update: देश में 21 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज, अबतक 686 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget