एक्सप्लोरर

Watch: चीन में डॉक्टर बना जल्लाद! ऑपरेशन के दौरान 82 साल की महिला मरीज को मारा मुक्का

China Doctor: आइयर चाइना ने जानकारी दी कि मरीज की आंख में मुक्का मारने वाली घटना दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर गुइयांग में अस्पताल में एक ऑपरेशन के दौरान हुई है.

Chinese Doctor Punches Patient: चीन में सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला मरीज को मुक्के मारने का वीडियो वायरल हो रहा है और अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. हालांकि, यह घटना दिसंबर 2019 की है, लेकिन इस सप्ताह चीन के एक प्रमुख चिकित्सक आइ फेन की तरफ से सर्जरी का सीसीटीवी फुटेज साझा किया जाने के बाद यह मामला सामने आया.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मरीज की आंखों का ऑपरेशन करते समय सर्जन उसके सिर पर कम से कम तीन बार मुक्के मार रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सर्जरी के दौरान 82 वर्षीय महिला को मुक्का मारने वाले सर्जन का वीडियो चीन में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल के मूल समूह आइयर चाइना ने सर्जन और अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पर कार्रवाई की है. वहीं इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है.

लोकल एनेस्थीसिया की वजह से परेशानी
आइयर चाइना ने कहा कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर गुइयांग में उसके अस्पताल में एक ऑपरेशन के दौरान की है. उसने एक बयान में कहा, ‘‘सर्जरी के दौरान, लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद मरीज ने अपना सिर और आंखें कई बार हिलाई.’’ चूंकि मरीज केवल स्थानीय बोली ही बोल सकती थी, इसलिए वह मंदारिन भाषा में चिकित्सक की चेतावनियों को समझ नहीं पाई और इससे नाराज सर्जन ने मरीज का बहुत खराब तरीके से इलाज किया. खबर में बताया गया कि स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि मरीज के माथे पर चोट के निशान मिले थे.

अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी
स्थानीय मीडिया संस्थानों ने मरीज के बेटे के हवाले से बताया कि सर्जरी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने माफी मांगी और मुआवजे के तौर पर 500 युआन (70 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां को बाईं आंख से अब कुछ भी दिखाई नहीं देता है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ऐसा उसी घटना के कारण हुआ. आइयर चाइना ने कहा कि अस्पताल ने घटना के बारे में मुख्यालय को कोई सूचना नहीं दी. अस्पताल समूह ने नियमों के गंभीर उल्लंघन पर गुरुवार (21 दिसंबर) को गुइयांग अस्पताल के CEO को बर्खास्त और सर्जन को निलंबित करने के बारे में बयान जारी किया.

ये भी पढ़ें:Israel-Hamas War: इजरायली हमले में एक ही परिवार के 70 लोगों की मौत, जो बाइडेन ने नेतन्याहू को घुमाया फोन, जानें युद्ध से जुड़ी हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
अमेरिका ने ईरान के 5 प्रांतों पर किए अटैक, मिसाइल सिस्टम और IRGC की स्पीड बोट्स टारगेट, ट्रंप का आया रिएक्शन
US ने ईरान के 5 प्रांतों पर किए अटैक, मिसाइल सिस्टम-IRGC की स्पीड बोट्स टारगेट, ट्रंप ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget