एक्सप्लोरर

चीन ने रूस संबंधों पर 'दबाव या जबरदस्ती' को किया खारिज, हमले की निंदा करने से किया इनकार

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने युद्ध के मामले में चीन के रुख का बचाव करते हुए कहा कि चीन ने हालात सामान्य करने, संकट के समाधान और शांति की पुनर्बहाली के लिए पर्याप्त प्रयास किया है

चीन ने गुरुवार को कहा कि वह रूस से अपने संबंधों के मामले में किसी भी तरह के ‘दबाव और जबरदस्ती’ को खारिज कर देगा. चीन का यह बयान अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन की उस अपील के बाद आया है जब उन्होंने कहा चीन  ‘रूस से अपने विशेष संबंधों ’ का  इस्तेमाल करते हुए मॉस्को को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करे.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने युद्ध के मामले में चीन के रुख का बचाव किया है झाओ ने कहा कि चीन ने हालात सामान्य करने, संकट के समाधान और शांति की पुन: बहाली के लिए पर्याप्त प्रयास किए हैं. झाओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन के मामले में चीन बहुत सकारात्मक भूमिका निभा रहा है. हालांकि, चीन ने यूक्रेन पर अपने रणनीतिक साझेदार रूस द्वारा किये गये हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया. यहां तक कि बीजिंग ने रूस का सम्मान करते हुए इस झड़प के लिए अब तक युद्ध शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. यूक्रेन के साथ संघर्ष को रूस ने ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ नाम दिया है.

चीन किसी भी तरह के दबाव और जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करेगा

झाओ ने कहा कि चीन अपने खिलाफ लगाये गये सभी बेबुनियाद आरोपों और संदेहों को खारिज करता है. उन्होंने कहा कि चीन किसी भी तरह के दबाव और जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करेगा. युद्ध को लेकर रूसी ‘‘प्रोपेगेंडा’’ को भी चीन ने बढ़ावा दिया है जिसमें यह दावा शामिल है कि अमेरिका और यूक्रेन जैविक हथियार विकसित कर रहे हैं. चीन ने रूस के खिलाफ लगाये गये आर्थिक प्रतिबंधों का भी विरोध किया है.

सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिये

चीन इस मामले में संयुक्त राष्ट्र में मतदान के दौरान अनुपस्थित रहा या फिर मास्को का साथ दिया. गौरतलब, है कि बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के एक हफ्ते बाद ही 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला हो गया था. रूसी हमले के संदर्भ में झाओ ने एक बार फिर दोहराया कि चीन का यह रुख रहा है कि सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा की भी रक्षा होनी चाहिए, लेकिन रूस की जायज सुरक्षा चिंताओं का भी सम्मान करना चाहिये.

ये भी पढ़ें

इमरान खान का दावा, शहबाज शरीफ के राज में सुरक्षित नहीं परमाणु हथियार, पाकिस्तान आर्मी ने दिया ये जवाब

रूस ने जापान सागर में किया पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण, टोक्यो ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget