एक्सप्लोरर

हिंद महासागर में चीन ने तैनात किए थे अंडरवाटर ड्रोन, फोर्ब्स मैगजीन ने किया खुलासा

पूरी दुनिया को कोरोना वायरस देने वाला चीन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है. जब कोरोना का संक्रमण फैला ही था उस दौरान चीन ने हिंद महासागर में अंडरवाटर ड्रोन को तैनात किया था.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया को कोरोना वायरस जैसी महामारी देने वाला चीन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है. जब चीन के वुहान और दूसरे इलाकों में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ था, उस वक्त चीन के अंडरवाटर ड्रोन हिंद महासागर में सबमरीन वॉरफेयर की तैयारी में जुटे थे.

इस बात का खुलासा दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने किया है. फोर्ब्स के मुताबिक, दिसंबर और फरवरी के बीच चीन ने करीब एक दर्जन अंडरवाटर ड्रोन हिंद महासागर में तैनात किए थे. ये सभी अंडरवाटर ड्रोन चीन के शियानग्यानघोंघ जहाज से लांच किए गए थे. ये जहाज ओसयिनोग्राफी यानि समंदर की गहराई, तापमान, टर्पेडिटी‌ और ऑक्सीजन इत्यादि का पता लगाने के लिए किया जाता है. मैगजीन के मुताबिक इन एक दर्जन अंडरवाटर ड्रोन्स ने तीन हजार से भी ज्यादा विश्लेषण चीन की नौसेना को मुहैया कराए हैं.‌

मैगजीन के मुताबिक, हालांकि ये विश्लेषण ओशियन-रिसर्च के लिए इ‌स्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सबमरीन-वॉरफेयर के लिए भी किया जा सकता है कि समंदर में कितनी गहराई में पनडुब्बी जा सकती है और कहां पर वो टोही विमान की जद में आ‌ सकती है.

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने साफ तौर से कहा था कि चीन के किसी भी युद्धपोत या फिर रिसर्च-वैसेल को भारत के एसईजेड यानि स्पेशल इक्नोमिक जोन में नहीं आने दिया जाएगा, जो भारत कई तटीय सीमा से समंदर में 200 नॉटिकल मील तक है.

नौसेना प्रमुख के मुताबिक, भारत की समुद्री-सीमा में किसी भी देश के जहाज को दाखिल होने के लिए पहले भारतीय नौसेना से इजाजत लेनी होगी. एडमिरल करमबीर सिंह के बयान से कुछ दिनों पहले ही भारतीय नौसेना ने चीन के एक रिसर्च वैसेल को अंडमान निकोबार के करीब से ये कहकर खदेड़ दिया था कि वो भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ कर रहा है.

चीन की पनडुब्बियों भी एंटी-पायरेट ऑपरेशंस के नाम पर हिंद महासागर में मंडराती रहती हैं. हालाकि, भारतीय सुरक्षा से जुड़े सूत्रों की मानें तो ये भारतीय नौसैना की जासूसी के इरादे से यहां आती हैं. चीन पनडुब्बियों को पाकिस्तान के बंदरगाहों पर भी देखा गया है.

बता दें कि सबमरीन वॉरफेयर के लिए हाल ही में भारतीय नौसेना ने अमेरिका से 24 एमएच 60 आर 'रोमियो' हेलीकॉप्टर लेने का फैसला किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान इस करार पर हस्ताक्षर किए गए थे. भारतीय नौसेना के पास एंटी-सबमरीन वॉरफेयर के लिए फिलहाल अमेरिका से लिए गए लांग रेज मेरिटाइम पेट्रोल एंड रेनेकोसेंस एयरक्राफ्ट, पी 8 आई हैं. भारत में भी डीआरडीओ और रक्षा क्षेत्र की कुछ निजी कंपनियां अंडर वाटर ड्रोन तकनीक पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में 139 लोगों की मौत, ट्रंप ने जमाखोरी करने वालों को दी चेतावनी Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन में तीन हफ्ते का लॉकडाउन, इन देशों में भी हुई सख्ती

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget