एक्सप्लोरर

चीन में बेकाबू हो रहा कोरोना! जीरो कोविड पॉलिसी में दी गई ढील ने बिगाड़े हालात, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

स्वास्थ्य सलाहकार झोंग ने चीनी सरकार को कोरोना को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि वर्तमान में ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत संक्रामक है और एक व्यक्ति वायरस को 22 लोगों तक पहुंचा सकता है.

China Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसके पीछे जीरो कोविड पॉलिसी में दी गई ढील को मुख्य कारण माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि राजधानी बीजिंग (Beijing) में कोविड केस (China Covid Case) बढ़ रहे हैं क्योंकि प्रशासन ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है.

कोरोना प्रतिबंधों में दी गई ढील के कुछ ही दिनों बाद बीजिंग के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की आवाजाही ज्यादा बढ़ गई है. एएफपी की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया है कि बीते दिनों सिर्फ बीजिंग शहर में ही करीब 22 हजार मरीजों ने अस्पतालों में अपना चेक-अप करवाया है. वहीं, एक हफ्ते पहले यह संख्या 16 गुना कम थी.

बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे लोग

शहर के स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता ली आंग ने सोमवार को एक ब्रीफिंग में कहा, "बीजिंग में महामारी के तेजी से फैलने का मौजूदा चलन अभी भी मौजूद है." उन्होंने कहा, ''बुखार के बाद क्लीनिक के दौरे और फ्लू जैसे मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और आपातकालीन कॉल्स की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को चीन में कोरोना वायरस के 8,622 घरेलू मामले रिपोर्ट किए गए. हालांकि, टेस्टिंग कम होने के कारण यह संख्या बहुत अधिक मानी जा रही है. यहां अहम बात यह भी है कि जीरो कोविड पॉलिसी में ढील के बाद अब मामूली लक्षणों वाले कई लोगों ने घर पर ही इलाज करने का विकल्प चुना है.

'ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत खतरनाक है'

बता दें कि स्वास्थ्य सलाहकार झोंग ने चीनी सरकार को कोरोना को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, "वर्तमान में ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत संक्रामक है और एक व्यक्ति वायरस को 22 लोगों तक पहुंचा सकता है." शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे कहा, ''अभी चीन में महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसी परिस्थितियों में रोकथाम और नियंत्रण कितना भी मजबूत क्यों न हो, ट्रांसमिशन चेन को पूरी तरह से काटना मुश्किल होगा."

देश में ICU बेड की कमी

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में चिकित्सा मामलों के विभाग के निदेशक जिओ याहुई ने चेतावनी दी कि देश में 10,000 लोगों के लिए सिर्फ एक ही इंटेंसिव केयर यूनिट बेड (ICU Bed) है. उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस रोगियों में स्पाइक से निपटने के लिए 1,06,000 डॉक्टरों और 1,77,700 नर्सों को ICU में शिफ्ट किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह स्वास्थ्य प्रणाली की अन्य बीमारियों के इलाज की क्षमता को कैसे प्रभावित करेगा.

ये भी पढ़ें- China में कोरोना प्रकोप! स्वास्थ्य सलाहकार ने दी चेतावनी- अगले कुछ दिनों में बिगड़ सकते हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget