एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3: चांद पर भारत की कामयाबी से तिलमिलाया चीन, अब अगले साल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजेगा रोबोट

China News: चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चांग'ई-6 मिशन के तहत विभिन्न देशों और क्षेत्रों से पेलोड और उपग्रह परियोजनाओं को ले जाएगा.

China’s Chang'e-6 lunar Mission Against Chandrayaan-3: पिछले दिनों भारत के चंद्रयान-3 की सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में हुई. इंडिया की इस कामयाबी को देख पड़ोसी मुल्क चीन परेशान नजर आ रहा है. अब उसने भी अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन प्रोजेक्ट चांग'ई-6 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इसका प्रक्षेपण 2024 में किया जाएगा.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने शुक्रवार (29 सितंबर) को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि “यह चंद्रमा पर चीन का अगला रोबोटिक मिशन होगा. इस मिशन का मकसद चांद के उस सुदूर हिस्से यानी दक्षिणी पोल से सैंपल्‍स को वापस लाना है जिसके बारे में लोगों को कुछ भी पता नहीं है.”

एटकेन बेसिन में लैंड कराने की योजना

सीएनएसए के अनुसार, दूर का हिस्सा आम तौर पर पुराना है और इसमें ऐटकेन बेसिन शामिल है, जो तीन प्रमुख चंद्र भू-आकृतियों में से एक है, जो इसे महत्वपूर्ण बनाता है. चांग'ई-6 मिशन के लिए लैंडिंग एरिया चंद्रमा के दूर स्थित दक्षिणी ध्रुव-एटकेन बेसिन को रखा गया है. इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यान और पृथ्वी के बीच बेहतर कम्यूनिकेशन सुनिश्चित करने के लिए, चीन ने क्यूकियाओ-2 रिले कम्यूनिकेशन सैटेलाइट विकसित किया है, जिसे 2024 के मध्य में लॉन्च करने की योजना है.

दूसरे देशों के सैटेलाइट को भी ले जाएगा

सीएनएसए ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चांग'ई-6 मिशन विभिन्न देशों और क्षेत्रों से पेलोड और उपग्रह परियोजनाओं को ले जाएगा. इसमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का निगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का क्यूबसैट शामिल है.

चीन चंद्र मिशन में तेजी से कर रहा है काम

मालूम हो कि चीन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आईएलआरएस) के विकास में भी तेजी ला रहा है, जिससे मानव ज्ञान की सीमाओं का संयुक्त रूप से विस्तार करने और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग और मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान देने के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

PM Modi Rally Schedule: अक्टूबर में पीएम मोदी के तूफानी दौरे, एमपी, राजस्थान समेत 4 राज्यों का ये रहा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget