एक्सप्लोरर

China Canada Relation : कनाडा में चीन के राजदूत ने 5 साल बाद छोड़ा पद, जानें क्या है वजह?

China Canada Relation : चीन के राजदूत कांग पेइवु ने करीब 5 साल बाद पद छोड़ दिया. एक प्रतिनिधि के अनुसार, कांग पेइवु चीन लौट गए हैं

China Canada Relation: बढ़ते तनाव की खबरों के बीच कनाडा में चीन के राजदूत कांग पेइवु ने करीब 5 साल बाद अपना पद छोड़ दिया. ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के एक प्रतिनिधि के अनुसार, कांग पेइवु चीन लौट गए हैं. हालांकि, ओटावा में चीनी दूतावास ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

पेइवु ने 2019 से कनाडा में चीन के राजदूत के रूप में काम किया. हालांकि, उनके बाहर निकलने की खबर कई समाचार एजेंसियों ने पहले ही दे दी थी. पेइवु ने ऐसे समय पर कनाडा को छोड़ा, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब होने लगे थे.

इसलिए बिगड़े चीन और कनाडा के संबंध

दरअसल, 2018 से 2021 के अंत तक बीजिंग ने कई बड़े फैसले लिए, जिनसे दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई. इनमें कनाडाई नागरिक माइकल स्पावर और माइकल कोवरिग को हिरासत में लेने का मुद्दा सबसे अहम था. अमेरिकी प्रत्यर्पण वॉरंट पर हुआवेई के मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझोउ की गिरफ्तारी के प्रतिशोध के रूप में इनकी गिरफ्तारी को देखा गया था.

हाल ही में ये भी बात सामने आई कि कनाडा के चुनावों में भी चीन ने हस्तक्षेप किया था. इसके बाद तो चिंताएं और बढ़ गईं. पिछले हफ्ते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि चीन कनाडा में 2019 और 2021 के चुनावों के नतीजे को प्रभावित करने में सफल रहा.

रिश्ते सुधारने की कोशिश 

हालांकि, कनाडा फिर भी चीन के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगा है. उप मंत्री डेविड मॉरिसन दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए चीन में हैं. कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली के कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है. हालांकि, ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने अभी तक उनकी यात्रा के लिए कोई प्लान जारी नहीं किया है. इस साल जनवरी में भी दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ संबंध मजबूत करने का बयान दिया था. बातचीत के दौरान जोली ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कई कई मुद्दों पर बात भी की थी. 

ये भी पढ़ें: China Information Support Force: साइबर वॉर की तैयारी में चीन! शी जिनपिंग के इस ऐलान ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget