एक्सप्लोरर

Noble Peace Prize 2021: मारिया रसा और दिमित्री मुरातोव को मिला शांति का नोबल, यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

Noble Peace Prize 2021: नोबल शांति पुरस्कार 2021 पत्रकारों मारिया रसा और दिमित्री मुरातोव को दिया गया है. नोबल पुरस्कार की स्थापना सर अल्फ्रेड नोबल की स्मृति में वर्ष 1895 में की गई थी.

फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दिमित्री मुरातोव को खतरों के बावजूद फिलीपींस और रूस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके साहसिक प्रयासों के लिए नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नोबल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के प्रेसिडेंट बेरिट रीस-डरसन ने की थी.

बता दे कि नोबेल पुरस्कार प्रतिवर्ष नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज और कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट द्वारा उन व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किए जाते हैं जो भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं.

प्रतिष्ठित सम्मान 1901 से अब तक 608 बार दिए जा चुके हैं

नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 1895 में उनकी वसीयत के अनुसार की गई थी, जो यह निर्देश देती है कि पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रशासित किए जाने चाहिए. प्रतिष्ठित सम्मान 1901 से अब तक 608 बार दिए जा चुके हैं.

नोबेल पुरस्कार 2021 विजेताओं की लिस्ट

नोबेल पुरस्कार कैटेगिरी             विजेता का नाम

भौतिक विज्ञान                           स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हैसलमैन,जियोर्जियो पेरिसिक

रसायन विज्ञान                           बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन

फिजियोलॉजी या मेडिसिन           डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन

साहित्य                                    अब्दुलराजाक गुरनाह

शांति                                        मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव

नोबल पुरस्कार 2021 विजेताओं के अमूल्य योगदान

  • भोतिकी विज्ञान -स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग के लिए, ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी करते हुए परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने के कार्य के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • जियोर्जियो पेरिसिक को परमाणु से ग्रहों के तराजू तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए सम्मानित किया गया है.
  • रसायन विज्ञान में बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए नोबल पुरस्कार 2021 दिया गया है
  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन में डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन को तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की उनकी खोजों के लिए नोबल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है.
  • साहित्य में अब्दुलराजाक गुरनाह  को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के अपने अडिग और करुणामय लेखन के लिए पुरस्कार मिल है.
  • शांति में मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव को लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त के तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए नोबल शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है.

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को कितना पैसा मिलता है?

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अल्फ्रेड नोबेल की इमेज के साथ एक पदक और एक राशि मिलती है. प्राइज मनी एमाउंट हर साल बदलता रहता है. प्राप्तकर्ताओं के लिए ह्यूमैनिटी, कल्चरल और साइंटिफिक जैसे कारणों के लाभ के लिए अपनी नोबेल पुरस्कार राशि डोनेट करना आम बात है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका का अहम फैसला, अफगान से वापसी के बाद से पहली बार तालिबान के साथ करेगा बातचीत

Nepal PM Expands Cabinet: नेपाल के पीएम पद की शपथ लेने के तीन महीने बाद शेर बहादुर देउबा ने किया कैबिनेट विस्तार, 17 मंत्रियों ने ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget