एक्सप्लोरर

Fire In China: चीन में हेनान प्रांत के कारखाने में लगी भीषण आग, 36 लोगों की मौत

China Fire: चीन के हेनान शहर में स्थित वर्कशॉप में आग लगने के चलते करीब 36 लोगों की मौत हो गई. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी.

China Workshop Fire: सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में आग लगने की घटना से करीब 36 लोगों की मौत हो गई. यह घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई. चीन के मीडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. आग की घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है.

आग सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे लगी. इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी. आग को बुझाने में करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी लगे रहे. रिपोर्ट में कहा गया है कि आग वेनफेंग जिले के कैक्सिंडा ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड, जोकि आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है. इस घटना के बाद इलाके में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. 

दमकल की 63 गाड़ियों ने बुझाई आग 

स्थानीय मीडिया के अनुसार दमकल टीमों ने 63 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा था. स्थानीय समयानुसार आग पर रात 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था और रात 11 बजे पूरी तरह से बुझा दिया गया. हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और दो को मामूली चोटों के साथ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि भर्ती कराए गए लोगों का हालत फिलहाल ठीक है. 

2015 में हुआ था खतरनाक विस्फोट

मार्च 2019 में शंघाई से 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यानचेंग में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हुआ था, जिसमें 78 लोग मारे गए थे और कई किलोमीटर के दायरे में घर तबाह हुए थे. वहीं, 2015 में चीन के सबसे खराब औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक, उत्तरी तियानजिन में एक रासायनिक गोदाम में एक बड़े विस्फोट में 165 लोग मारे गए थे. 

 ये भी पढ़ें: 

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का तांडव, 162 लोगों की मौत, अपनों की तलाश में भटक रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget