एक्सप्लोरर

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप का तांडव, 162 लोगों की मौत, अपनों की तलाश में भटक रहे लोग

Indonesia News: भूकंप की वजह से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हो गए और बहुत लोग अब भी लापता हैं. आलम यह है कि लोग रोते -बिलखते अपने परिवार वालों को ढूंढ रहे हैं.

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप की वजह से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बहुत लोग अब भी लापता हैं. भूकंप के बाद तबाही का जो मंजर है उससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी. भूकंप से सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा. 

भूकंप के 25 झटके 

इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के मुताबिक, भूकंप आने के बाद 25 झटके और दर्ज किए गए. इस दौरान लोगों में भय पैदा हो गया था. भूकंप की वजह से मरीजों को आनन फाफन में डॉक्टरों ने अस्पताल से बाहर निकाला. अस्पतालों से मरीजों को सुरक्षित निकालने के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली. हालांकि इस दौरान गंभीर मरीजों का इलाज ठप रहा. 

घंटों तक नहीं रही बिजली 

भूकंप की वजह से घंटों तक बिजली गायब रही. डरे लोगों में बेचैनी थी क्योंकि बिजली न होने की वजह से उन्हें न्यूज़ चैनलों से अपडेट नहीं मिल पा रहा था. इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अब भी 25 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, रेस्क्यू अभियान रात तक चलेगा. हमारा प्रयास सभी को सुरक्षित निकालना है.

एजेंसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गयी है. 2000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित केंद्रों में ले जाया गया है. 

मीडिया से बात करते हुए पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि लोग डरे हुए हैं. रो और बिलख रहे हैं. हालत सामान्य होने में वक्त लगेगा लेकिन हम लगे हुए हैं. भारी भूस्खलनों की वजह से कई सड़कें दब चुकी हैं, उन्हें बुल्डोजर की मदद से फिर से खोला जा रहा है. यह शहर एक पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू करने में थोड़ी परेशानी जरूर आ रही है. 

शव पहचानना हो गया मुश्किल 
आलम यह था कि लोग रोते -बिलखते अपने परिवार वालों को ढूंढ रहे थे. तिरपाल पर लाशें बिछी हुई थी. उसमें लोग अपने जानने वालों को ढूंढ रहे थे.  कामिल ने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं, समय के साथ घायल लोगों की और मृतकों की संख्या बढ़ेंगी. 

दुकानदार डी. रिस्मा अपने ग्राहकों से बात कर रही थीं कि अचानक ही भूकंप ने तबाही मचा दी. उन्होंने कहा कि  भूकंप का झटका जोरदार था, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रूक गए. मैंने तीन बार झटके महसूस किए लेकिन पहला झटका सबसे जबरदस्त था. मेरी दुकान के बाद वाली दुकान की छत गिर गई.

सियांजुर के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि अधिकांश मौतें एक अस्पताल में हुई हैं, जहां मरीज भर्ती थे और वह अस्पताल खँडहर में तब्दील हो चुका है.  उन्होंने इंडोनेशियाई मीडिया को बताया कि शहर के सयांग अस्पताल में भूकंप के बाद बिजली नहीं थी, जिससे डॉक्टर पीड़ितों का तुरंत इलाज करने में असमर्थ हो गए. जिनमें कुछ मरीजों ने इलाज के आभाव में दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों की भारी संख्या के कारण अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल आवश्यकता थी लेकिन अब चीजें नियंत्रण में है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पिकअप ट्रक और मोटरसाइकिल से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें- Indonesia Earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, कम से कम 46 लोगों की मौत और 300 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget