एक्सप्लोरर

Chandra Arya barred from polling: पीएम मोदी से मुलाकात की मिली सजा! कनाडा सांसद चंद्रा आर्या के चुनाव लड़ने पर लगी रोक

कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य पर चुनाव लड़ने से रोक लगाई है. यह फैसला भारत सरकार से कथित करीबी संबंधों और बिना सूचना के भारत दौरे के कारण आया है.

Chandra Arya barred from polling: कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य पर अपने बैनर तले चुनाव लड़ने से रोक लगा दी है. यह फैसला चंद्रा आर्य पर भारत सरकार के साथ कथित करीबी संबंध रखने के आरोपों के बीच आया है. बता दें कि  पिछले साल सांसद चंद्रा आर्य ने अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जो अब विवाद का कारण बन रही है.

द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रा आर्य ने अपने भारत दौरे की जानकारी कनाडा की सरकार को नहीं दी थी. यह यात्रा उस समय की गई जब भारत और कनाडा के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे थे. दोनों देशों के बीच व्यापारिक और राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद बढ़े हुए थे, और इस समय के दौरान किसी सरकारी अधिकारी का भारत दौरा विवाद को और बढ़ा सकता था.

भारत-कनाडा संबंध 
हाल के वर्षों में, भारत-कनाडा संबंध कई मुद्दों के कारण तनावपूर्ण रहे हैं. भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आंदोलन, व्यापारिक समझौतों और अन्य राजनीतिक विवादों ने रिश्तों में दरार पैदा की है. चंद्रा आर्य पर आरोप है कि उन्होंने इस संवेदनशील समय में भारत के साथ निजी संबंध बनाए रखे, जिससे उनके राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े हो गए.

चंद्रा आर्य के भविष्य पर खड़े हुए सवालिया निशान
इस प्रतिबंध के साथ, चंद्रा आर्य का राजनीतिक भविष्य कनाडा में अनिश्चित हो गया है. लिबरल पार्टी के फैसले ने उन्हें अपने राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण झटका दिया है. पार्टी ने इस प्रतिबंध को लगाते हुए उन्हें किसी भी आगामी चुनाव में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लेने से रोक दिया है. हालांकि, चंद्रा आर्य की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला कनाडाई राजनीति और भारत-कनाडा के संबंधों पर एक नया विवाद खड़ा कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget