एक्सप्लोरर

अमेरिका के बाद अब इस देश में बढ़ सकती हैं भारतीयों की टेंशन! नेता ने किया अवैध अप्रवासियों पर एक्शन का वादा

Ruby Dhalla Post : डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही अवैध प्रवासियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब इस दौड़ में एक और देश की नेता शामिल हो गई हैं.

Indian Origin Canada PM Candidate : कनाडा में लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद पर चुनाव के लिए राजनीति लगातार जारी है. इस बीच भारतीय मूल की पूर्व कनाडाई सांसद और पीएम पद की उम्मीदवार रूबी ढल्ला ने मंगलवार (28 जनवरी) को अवैध अप्रवासियों पर अपने रूख को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. कनाडा की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार रूबी ढल्ला ने वादा किया है कि अगर वो प्रधानमंत्री बनतीं हैं तो कनाडा से सभी अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करेंगी.

रूबी ढल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के रूप में मैं अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करूंगी और मानव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर लगाम लगाऊंगी. ये मेरा आपसे वादा है.”

ब्रैम्पटन-स्प्रिंगडेल की सीट से रह चुकी है सांसद

भारतीय मूल की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला ने 2004 से 2011 तक ब्रैम्पटन-स्प्रिंगडेल की अब बंद हो चुकी सीट से लोगों का प्रतिनिधित्व किया. ढल्ला आधिकारिक रूप से लिबरल पार्टी की नेता और संभावित रूप से कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने की दौड़ में शामिल हो गईं हैं.

वीडियो पोस्ट कर लोगों का जताया आभार

एक्स पर एक अन्य वीडियो पोस्ट में कहा, “आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, भगवान का धन्यवाद, मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. हम लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर एक अश्वेत महिला का चुनकर इतिहास रचने की कगार पर हैं.”

उन्होंने कहा, “पहला चरण खत्म हो चुका है, अब हम दूसरे चरण की ओर बढ़ रहे हैं और देशभर के लिबरल्स के साथ संपर्क करेंगे, जिन्होंने हमारी पार्टी के सदस्य के रूप में साइन अप किया है. मैं लिबरल पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उम्मीदवार स्वीकार किए जाने पर उत्साहित हूं. मेरी दावेदारी हमारी पार्टी और कनाडाई पॉलिटिकल सिस्टम में लोगों के एक नए डेमोग्रैफिक समूह को जोड़ेगी.”

कनाडाई लोगों और कनाडा के लिए लड़ने को उत्सुक हूं- रूबी ढल्ला

अपने चुनावी अभियान की विज्ञप्ति में रूबी ढल्ला ने कनाडा के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “मैं कनाडा के लोगों के लिए खड़े होने और कनाडा के लिए लड़ने के लिए उत्सुक हूं. एक नेता के रूप में मैं पार्टी को वापस पार्टी सदस्यों के हाथों में लेकर आऊंगी और कनाडाई लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के साथ सबके साथ खड़ी रहूंगी.”

यह भी पढ़ेंः ‘60 दिन पूरे हुए, अब इजरायल को वापस लौटना होगा’, युद्ध विराम समझौते पर बोले हिज्बुल्लाह नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget