एक्सप्लोरर

कनाडा का PM बनेगा ये भारतवंशी नेता? ट्रूडो के जाते ही पेश की दावेदारी

Chandra Arya Announcement : कनाडा की संसद में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कनाडा के प्रधानमंत्री पद के लिए अपने दावेदारी पेश की.

Chandra Arya wants to be Canada PM : कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार (9 जनवरी) की रात में 2 मिनट 36 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा का प्रधानमंत्री बनने की बात कही. चंद्र आर्य ने कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफा देने के बाद इस बात की घोषणा की है. ट्रू़डो के इस्तीफे के बाद पीएम पद की दावेदारी के लिए देश में सियासी हलचल तेज हो गई.

देश के पुनर्निर्माण के लिए करूंगा कामः चंद्र आर्य

चंद्र आर्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हूं. जिससे हमारे देश के पुनर्निर्माण और भावी पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक कुशल सरकार का नेतृत्व कर सकूं.” उन्होंने कहा, “हम ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं जो देश में कई पीढ़ियों से नहीं देखी है और इन्हें सुलझाने के लिए मजबूत और बड़े फैसले लेने की जरूरत होगी.”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कनाडा के लोगों के लिए कड़ी मेहनत की है. यदि मुझे लिबरल पार्टी का अगला नेता चुना जाता है तो मैं कनाडा में व्यापत समस्याओं से निपटने के लिए अपना ज्ञान और अनुभव साझा करूंगा.

कनाडा में आज कई लोग विशेष रूप से देश की युवा पीढ़ी कई समस्याओं का जुझ रही है. वहीं, कई कामकाजी मध्यम वर्ग के परिवार गरीबी में जी रहे हैं. इन समस्याओं के समाधान के लिए देश में ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो देश के लिए बड़े निर्णय लेने में न डरे जिससे देश की अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण हो और कनाडा के लोगों के लिए समान अवसर पैदा हो सके.

जस्टिन ट्रूडो के कभी करीबी थे चंद्र आर्य

उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पहले पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के करीबी थे, लेकिन ट्रूडो के भारत विरोधी रवैये के सामने आते ही आर्य ने ट्रूडो से दूरी बना ली.

कनाडा में हिंदुओं की आवाज बने चंद्र आर्य

सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा के संसद में अक्सर भारत और कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय के पक्ष में आवाज बुलंद की है. ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद चंद्र आर्य ने न सिर्फ इस मुद्दे पर मुखरता से अपनी बात रखी, बल्कि हिंदुओं के आवाज भी बने थे. इसके अलावा वह हमेशा खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी मुखर रहे हैं.

चंद्र आर्य का जन्म कनार्टक के तुमकुरु में हुआ. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई कौसाली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से की. हालांकि, भारत में पढ़ाई करने के बाद वह साल 2006 में कनाडा चले गए. राजनीति में उतरने से पहले वह आर्य इंडो-कनाडा ओटावा बिजनेस चैंबर के अध्यक्ष थे. उल्लेखनीय है कि चंद्र आर्य ने 2015 में 2015 में पहली बार कनाडा का फेडरल इलेक्शन लड़ा था और चुनाव जीत संसद पहुंचे थे. इसके बाद वह 2019 में दोबारा चुनाव जीतकर दूसरी बार सांसद बने हें.

यह भी पढ़ेंः कनाडा के नए PM की रेस हुई महंगी, पार्टी ने रखी 3 करोड़ की एंट्री फीस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget