एक्सप्लोरर

Britain China Relation: अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन के सांसद भी जाएंगे ताइवान, चीन की बढ़ी मुश्किलें

Britain News: ब्रिटेन ने इस साल की शुरुआत में अधिकारियों का एक दल ताइवान भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन उस दल का एक सदस्य कोरोना संक्रमित हो गया. जिसके कारण उसे स्थगित करना पड़ा.

British MP Taiwan Visit: ताइवान (Taiwan) को लेकर अमेरिका (America) को चीन (China) के बीच तनातनी अभी चल ही रही थी कि अब इस विवाद में ब्रिटेन (Britain) की भी एंट्री हो गई है. अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी ताइवान जाने की तैयारी कर रहा है. ब्रिटेन इस साल के अंत में नवंबर या फिर दिसंबर में अपने सांसदों को ताइवान भेजने की योजना बना रहा है.

इसके लिए ब्रिटिश विदेश विभाग (British Foreign Department) की कमेटी एक योजना बना रही है. सूत्रों की मानें तो ब्रिटिश सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस साल की शुरुआत में ही ताइवान की यात्रा पर जाने वाला था, लेकिन इस दल के सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

बीजिंग और लंदन के बीच रिश्ते बिगड़े

ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ऐसे समय पर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिस समय बीजिंग के साथ लंदन के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल विदेश मंत्री लिज ट्रस और सांसद ऋषि सुनक दोनों ने चीन पर सख्त रूख अपनाने की वकालत की थी. वहीं, ब्रिटेन में चीन के राजदूत ने एक वीडियो संदेश के जरिए कुछ ब्रिटिश राजनेताओं पर चीन को तथाकथित खतरा बताने पर उनकी आलोचना की. 

ताइवान यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सांसद और विदेशी मामलों की चयन समिति के अध्यक्ष टॉम तुगेंदत ताइवान जाने वाले प्रतिनिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं. हांलाकि, उन्होंने पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार  लिज ट्रस को अपना समर्थन देने की बात कही थी. ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अगले महीने होने वाले प्रधानमंत्री चुनाव में लिज विजयी होती है तो उन्हें कैबिनेट में कोई उच्च स्थान दिया जा सकता है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री चुनाव में कोई भी जीते ये यात्रा जरूर की जाएगी. वहीं इस यात्रा के संबंध में इसकी तारीखों का विवरण भी तैयार किया जा रहा है. ब्रिटेन इस कदम से साबित करना चाहता है कि वह ताइवान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

इसे भी पढेंः-

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी के ताइपे पहुंचने से भड़का ड्रैगन, ताइवान जलडमरुमध्य की ओर बढ़ रही है चीनी सेना

Al Qaeda Chief Killed: अल-जवाहिरी की ये आदत बनी मौत की वजह, महीनों की प्लानिंग के बाद US ने मार गिराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget