एक्सप्लोरर

मंगल पर रहा इंसान तो हो जाएगा हरे रंग का, आंखों की रोशनी भी चली जाएगी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Mars Environment For Humans: जीवविज्ञानी डॉ. सोलोमन ने अपनी किताब फ्यूचर ह्यूमन्स में लिखा कि मंगल ग्रह पर इंसानों का जीवित रहना, या फलना-फूलना, बेहद मुश्किल हो सकता है.

Mars Environment For Humans: मंगल ग्रह पर भले ही अब तक इंसान नहीं गए हैं लेकिन आने वाले सालों में उम्मीद है कि वहां इंसानों भेजा जा सकता है. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस ग्रह पर इंसान हरे रंग के हो सकते हैं और उनकी नजर कमजोर हो सकती है. इंडी 100 की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास स्थित राइस यूनिवर्सिटी के जीवविज्ञानी डॉ. स्कॉट सोलोमन ने बताया कि मंगल ग्रह पर इंसान अगर बच्चों को जन्म देंगे, तो वे कुछ गंभीर उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) और विकासवादी बदलावों का सामना कर सकते हैं.

डॉ. सोलोमन ने अपनी किताब फ्यूचर ह्यूमन्स में लिखा कि मंगल ग्रह की बेहद कठोर परिस्थितियों के कारण वहां इंसानों का जीवित रहना, या फलना-फूलना, बेहद मुश्किल हो सकता है. उन्होंने बताया कि मंगल पर जन्म लेने वाले बच्चों में कमजोर मांसपेशियां, हरी त्वचा, कमजोर नजर और भंगुर हड्डियां जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

हरे रंग के क्यों बन सकते हैं इंसान?

डॉ. सोलोमन के अनुसार, इन म्यूटेशन का कारण वहां की कम गुरुत्वाकर्षण शक्ति और हाई रेडिएशन होगा, जो इंसानों को हरे रंग का बना सकता है. मंगल ग्रह पृथ्वी से छोटा ग्रह है, और वहां का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के मुकाबले 30% कम है. इसके अलावा, मंगल ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र और ओजोन परत नहीं है, जिससे ग्रह सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों और अंतरिक्षीय रेडिएशन के सीधे संपर्क में है.

डॉ. सोलोमन ने बताया कि हाई रेडिएशन के कारण इंसानों की त्वचा में नया प्रकार का पिगमेंट विकसित हो सकता है, ताकि रेडिएशन से बच सकें. अपनी किताब में डॉ सोलोमन ने लिखा, "शायद रेडिएशन का सामना करने के लिए हमारी त्वचा में एक नया पिगमेंट विकसित हो सकता है, जिससे हम 'हरे इंसान' बन सकते हैं."

मंगल ग्रह पर दूर तक नहीं देख सकेंगे इंसान

डॉ. सोलोमन ने यह भी बताया कि निम्न गुरुत्वाकर्षण के कारण हड्डियां भंगुर हो सकती हैं, जिससे महिलाओं को प्रसव के दौरान गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, इंसानों की नजर कमजोर होने की वजह से मंगल ग्रह पर लोग छोटे समूहों में रहेंगे और दूर तक देखने की जरूरत कम हो जाएगी. गौरतलब है कि अब तक केवल मानव रहित अंतरिक्षयान ही मंगल ग्रह पर पहुंचे हैं, लेकिन जल्द ही वहां इंसान भी जा सकेंगे.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 2030 के दशक तक इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने की योजना बना रही है और स्पेस X के प्रमुख एलन मस्क ने हाल ही में कहा कि अगले 30 सालों में इंसान मंगल ग्रह पर एक शहर बसा सकते हैं. इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई नई मिशन भी जल्द शुरू होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

किराना दुकानदार का बेटा कैसे बन गया हिजबुल्लाह चीफ, जानें कौन था नसरल्लाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget