एक्सप्लोरर

Belgium Riots: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने कार-स्कूटरों में लगाई आग

Violence Erupted In Belgium: ब्रसेल्स के मेयर ने लोगों को शहर के मध्य हिस्से से दूर रहने की सलाह दी है. पुलिस अधिकारी सड़कों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

Violence Erupted In Belgium: कतर में चल रहे फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) मैच में रविवार (27 नवंबर) को बेल्जियम (Belgium) पर मोरक्को (Morocco) की जीत के बाद हिंसा भड़क गई. इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार भी किया. वहीं प्रदर्शनकारियों ने ब्रुसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी. ब्रसेल्स में कई जगह दंगा भड़के की खबरें सामने आ रही हैं, जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

दंगे बेल्जियम की राजधानी में कई जगहों पर हुए जहां दर्जनों फुटबॉल प्रशंसक, जिनमें से कुछ मोरक्को के झंडे में लिपटे हुए थे. वहीं लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस प्रवक्ता इलसे वान डी कीरे ने कहा कि फिलहाल यहां स्थिति कंट्रोल में है और जिन इलाकों में हिंसक झड़प हुई वहां पर एहतियातन पुलिस की गश्त जारी है.

मेट्रो और ट्राम सेवा की बंद

ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज ने लोगों को शहर के मध्य हिस्से से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सड़कों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. पुलिस को सुरक्षा कारणों के चलते एहितयातन वहां पर मेट्रो और ट्राम सेवा को भी रोकना पड़ा. हिंसा को फैलने से रोकने के लिए मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए और सड़कों पर पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया. 

एक पत्रकार हुआ चोटिल

पुलिस ने बताया कि दंगाइयों ने आतिशबाज़ी सामग्री, प्रोजेक्टाइल, लाठियों का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी. इस आतिशबाजी के चलते एक पत्रकार के चेहरे पर चोट आई है. पुलिस ने हंगामा रोकने और दंगाइयों को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. पुलिस लगातार इन इलाकों में शरारती तत्वों पर अपनी नजरें बनाई हुई है. पुलिस को डर है कि शहर में फिर से अशांति का माहौल बन सकता है. साथ ही पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी कर रही है. पुलिस दंगों के भड़कने के स्पष्ट कारण और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर

फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की. बता दें कि ये विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है. इससे पहले उसे 1998 में जीत मिली थी. उस समय मोरक्को ने स्कॉलैंड को 3-0 से हराया था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maldives: मालदीव ने चीन-हिंद महासागर फोरम में शामिल होने से किया इनकार, चीन ने किया था ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget