एक्सप्लोरर

41 भारतीय मजदूरों को सुरंग से निकालने वाले अर्नाल्ड की ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की तारीफ, बोले- 'हम खुशकिस्मत कि...'

India Australia Relation: उत्तरकाशी सुरंग से 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाले अर्नाल्ड डिक्स ने रेस्क्यू के दौरान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए थे.

Tunnel Expert Arnold Dix: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बार फिर भारत के प्रति अपनी ‘दोस्ती’ जाहिर की है. ऑस्ट्रेलिया की संसद में बोलते हुए अल्बनीज ने उत्तरकाशी सुरंग से 41 मजदूरों को बाहर निकालने का श्रेय अर्नाल्ड डिक्स को दिया. उन्होंने कहा, "अर्नाल्ड डिक्स ने जो कर दिखलाया है उसकी वजह भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते और भी गहरे होंगे. मैं बता दूं ये सब सिर्फ डिक्स की मेहनत की वजह से हुआ है." 

अल्बनीज ने कहा, "जैसा कि हम जानते हैं कि ऐसे हादसे अंत में मायूस कर देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ क्योंकि डिक्स वहां मौजूद थे."

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम भारत के शुक्रगुजार हैं कि मुश्किल समय में उन्होंने हमें चुना. एंथनी अल्बनीज बोले, "41 जिंदगियां बचाई गईं, ये लोग अपने परिवारों से मिल सके. मुझे बेहद खुशी है कि हम भारत के काम आ सके."

भारत और ऑस्ट्रेलिया डिक्स के ऋणी

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि अर्नाल्ड डिक्स की मदद की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों उनके ऋणी हो गए हैं. भारत के ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने अर्नाल्ड डिक्स के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था. इस समारोह में डिक्स ने कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इस रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा बनाया गया. 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और बचाव एजेंसियों और सेना ने उनकी काफी मदद की. उन्होंने कहा, "41 लोग अपने घर सही सलामत पहुंचे. उनमें से किसी को एक खरोच भी नहीं आई. मैंने अपने जीवन में कभी भी रेस्क्यू के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से इतनी मदद की उम्मीद नहीं की थी जितना भारत में मिला."

‘मंदिर के किए थे दर्शन’

अर्नाल्ड डिक्स ने बताया कि 41 मजदूरों को सुरंग से सही-सलामत बाहर निकालने के लिए उन्होंने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए थे. ये मंदिर रेस्क्यू साइट के पास में ही थी.

ये भी पढ़ें:

Taliban: ब्यूटी सैलून, एजुकेशन पर बैन लगाने वाले तालिबान को हुआ गलती का एहसास, जानें अब क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget