एक्सप्लोरर

Watch: ऑस्ट्रेलियाई विमान में यात्री और पायलट के बीच हाथापाई, एयरलाइन कंपनी ने की कार्रवाई- जानें पूरा मामला

Australia Flight Brawl: ऑस्ट्रेलियाई विमान में हाथपाई की घटना के बाद एयरलाइंस कंपनी ने कहा है कि मेहमानों और क्रू मेंबर (Crew Members) की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.

Australian Flight Angers Pilot: ऑस्ट्रेलियाई विमान में यात्री और पायलट (Pilot) के बीच झगड़े का एक मामला सामने आया है. विमान में एक यात्री और पायलट के बीच बहस के बाद हाथापाई की नौबत तक आ गई. दोनों के बीच हाथापाई होने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक यात्री के अनुचित आचरण के बाद ऑस्ट्रेलियाई पायलट (Australian Pilot) गुस्से में आ गया.

विमान में यात्री और पायलट के बीच हाथापाई का ये वीडियो वर्जिन ऑस्ट्रेलिया (Virgin Australia Flight) की एक फ्लाइट का है. एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, यात्री पर प्रतिबंध लगाया गया है.

यात्री और पायलट के बीच हाथापाई

वीडियो में कॉकपिट के बाहर एक यात्री और पायलट के बीच हाथापाई होती दिख रही है. इस बीच एक दूसरे यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि पैसेंजर के गलत व्यवहार की वजह से पहले बहस हुई और फिर पायलट काफी नाराज हो गया. बहस के बाद दोनों के बीच हाथापाई की घटना हुई.

विमान में कॉकपिट के बाहर झगड़ा

स्काईन्यूज की रिपोर्ट मुताबिक वीडियो वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की एक फ्लाइट का है और कॉकपिट के बाहर एक यात्री और पायलट के बीच तनाव की ओर संकेत करता है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि दोनों के बीच हाथापाई हो रही है. इस बीच एक अन्य यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट बीच बचाव के लिए आते हैं. इस बीच कई और यात्री दोनों के बीच झगड़े को देखने के लिए पहुंच गए थे. 

आरोपी पैसेंजर पर हुई कार्रवाई

विमान में पैसेंजर के कथित तौर पर सहयोग करने से इनकार करने के बाद पायलट ने उस यात्री को बाहर निकलने को कहा. स्काई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआत में यात्री ने विमान उतरने से मना कर दिया. बाद में पायलट की ओर से कर्मचारियों को पुलिस बुलाने के लिए कहने पर वह जाने के लिए तैयार हो गया. एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि उस व्यक्ति को उसके खराब व्यवहार के कारण हटा दिया गया था और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाए गए.

एयरलाइंस कंपनी ने कहा है कि मेहमानों और क्रू मेंबर (Crew Members) की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और वर्जिन ऑस्ट्रेलिया (Virgin Australia Flight) की उड़ानों में किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार को हम सहन नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें:

US Firing: अमेरिका में शूटिंग की सन्न कर देने वाली वारदात, 6 साल के बच्चे ने लेडी टीचर पर चलाई गोली, हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget