एक्सप्लोरर

मिस्र के पिरामिडों के नीचे छिपी 'दूसरी दुनिया', वैज्ञानिकों के दावे से मची सनसनी!

मिस्त्र के पिरामिडों को लेकर जो दावें किए जा रहे हैं उसका कई पुरातत्वज्ञ और विशेषज्ञ विरोध कर रहे हैं. मिस्र के प्राचीन वस्तुओं के पूर्व मंत्री ज़ाही ह्वास ने इस शोध को पूरी तरह नकार दिया है.

हाल ही में वैज्ञानिकों ने गीजा के प्रसिद्ध पिरामिडों के नीचे एक विशाल अंडरग्राउंड शहर मिलने का दावा किया है. उन्होंने रडार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पिरामिडों के नीचे 2,100 फीट गहरी संरचनाओं के बारे में जानकारी जुटाई है. इन खोज को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने "हॉल्स ऑफ एमेंटी" नामक एक रहस्यमय कक्ष का पता लगाया है, जो पिरामिडों के नीचे छिपा हो सकता है.

यह शोध स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड के फिलिपो बियोंदी और इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ पिसा के कोरोडो मालांगा के नेतृत्व में हुआ. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह शोध सैटेलाइट डेटा और रडार तकनीक का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने पुरातात्विक खोजों की दिशा बदल दी है.

कैसे किया गया शोध

इन वैज्ञानिकों ने सिंथेटिक एपरचर रडार (SAR) तकनीक का इस्तेमाल किया और पिरामिड के नीचे आठ सिलेंडर आकार की कलाकृतियों का पता लगाया है. इसके अलावा, उन्होंने 4,000 फीट नीचे अन्य अज्ञात संरचनाओं के संकेत भी पाए हैं. उनके अनुसार, इन संरचनाओं में कुछ कमरे जैसे भवन और एक सर्कोफैगस भी पाया गया है, जिसे पहले फराओ का मकबरा माना जाता था.

कई विशेषज्ञ ने बताया फेक 

हालांकि, इन दावों को लेकर कई पुरातत्वज्ञ और विशेषज्ञ विरोध कर रहे हैं. मिस्र के प्राचीन वस्तुओं के पूर्व मंत्री ज़ाही ह्वास ने इस शोध को पूरी तरह नकार दिया है. उनका कहना है कि रडार तकनीक का इस्तेमाल पिरामिड के अंदर नहीं किया गया था, और इस तरह की खोजों के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. ह्वास ने इसे 'फेक न्यूज' बताया और कहा कि दशकों के शोध में ऐसी कोई विशाल भूमिगत संरचनाएं नहीं पाई गईं. 

इसके अलावा, रडार विशेषज्ञ प्रोफेसर लॉरेंस कॉनियरस ने भी इन दावों को अतिशयोक्ति करार दिया. उनका कहना है कि रडार जैसे उपकरण हजारों फीट नीचे की तस्वीरें नहीं ले सकते. फिर भी, उन्होंने यह स्वीकार किया कि प्राचीन समय में इस क्षेत्र का महत्व था और शायद यहां छोटे निर्माण हो सकते हैं.

मिस्र के पिरामिडों की रहस्यमय संरचनाओं को लेकर बहस अब तेज हो गई है. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह क्षेत्र प्राचीन सभ्यताओं के लिए बहुत खास था, और संभव है कि पिरामिडों के नीचे कुछ और अनजानी चीज़ें छिपी हों. अब देखना यह है कि भविष्य में इस शोध को लेकर और क्या खोजें सामने आती हैं और क्या इस क्षेत्र में और गहराई से शोध किया जाएगा. फिलहाल, वैज्ञानिक और पुरातत्वज्ञ इस पर अपने-अपने दावे कर रहे हैं, और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget