एक्सप्लोरर

India-Pakistan: कश्मीरी पहुंचे राम मंदिर तो बोली यह पाकिस्तानी महिला- यह कयामत की निशानी

Kashmiris In Ayodhya: पाकिस्तानी महिला ने कहा कि कश्मीरियों को राम मंदिर में नहीं जाना चाहिए. कश्मीरियों को तो मंदिर बनने का विरोध करना चाहिए.

Kashmiris In Ram Mandir: पाकिस्तान में इन दिनों कश्मीरियों के अयोध्या में बने राम मंदिर में जाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस पर एक पाकिस्तानी महिला ने कहा कि यह कयामत की निशानी है. महिला ने कश्मीरियों के साथ जुल्म होने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि 'हम कभी भी यह मानने को तैयार नही हैं कि भारत के कश्मीरी खुश हैं, कश्मीर में जिस तरह से बच्चों का कत्ल किया गया उसको कभी भूला नहीं जा सकता है.

'पाकिस्तानी यूट्यूबर अनम शेख ने राम मंदिर में कश्मीरियों के खुशी के साथ दर्शन करने को लेकर पाकिस्तानियों से बात की है. इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने कहा कि कश्मीरियों को राम मंदिर में नहीं जाना चाहिए. कश्मीरियों को तो मंदिर बनने का विरोध करना चाहिए और प्रदर्शन करना चाहिए. महिला ने कहा कि पाकिस्तान की आवाम अमीर है और इंडिया की आवाम गरीब है. महिला ने कहा कि इंडिया में जो गुर्बत है, उसे दिखाया नहीं जाता है. पाकिस्तान में छोटी-छोटी बातों को सोशल मीडिया पर दिखाया जाता है, इसकी वजह से लगता है कि पाकिस्तान गरीब है, लेकिन ऐसा नहीं है.

'इंडिया में हालात बेहद खराब'
पाकिस्तानी महिला ने अनम शेख से कहा कि दुनिया के लोग पाकिस्तान में अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं, जबकि इंडिया में नहीं करना चाहते. महिला ने अपनी देवरानी का हवाला देते हुए कहा कि उनकी देवरानी ने बताया है कि इंडिया की हालात बहुत खराब है. वहीं महिला ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी की शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है, जिसकी वजह यहां के बच्चे आगे नहीं जा पा रहे हैं. महिला ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदार भारत में भी हैं, जिनके बच्चे पढ़ने में काफी तेज हैं.

पाकिस्तानी शख्स ने कश्मीर को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान के एक शख्स ने कहा कि कश्मीर के मुसलमानों के साथ भारत बहुत जुल्म करता है. कश्मीरियों को घर से निकलने नहीं दिया जाता है. कश्मीर में इंटरनेट बैन है, सोशल मीडिया बैन है. पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि कश्मीर में ऊंचे-ऊंचे टॉवर लगे हैं यह पीओके के लोग दिखाते हैं, आज भारत के कश्मीर में तो विकास हो रहा है. जी-20 सम्मेल भी हुआ, जहां दुनियाभर के बड़े नेता और अधिकारी पहुंचे. इस बात पर पाकिस्तान शख्स ने कहा कि मुझको यकीन नहीं हो रहा है कि कश्मीर में इंटरनेट चलता है. दरअसल, पाकिस्तानियों के दिमाग भारत और कश्मीर के खिलाफ इस तरह से गलत जानकारी भर दी गई है कि उनको सच्चाई का आभास ही नहीं होता.

भारत के यूजर्स ने दिए जवाब
अनम शेख के इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इन दोनों अंकल और आंटी को एक बार भारत घूमना चाहिए, तब इनको पता चलेगा कि भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ऐसी ही सोच की वजह से पाकिस्तान के हिंदू भारत आना चाहते हैं.' वहीं तीसरे शख्स ने सवाल किया कि 'आखिर पाकिस्तान ने इन लोगों को कौन सा चूरन खिला दिया है, जो इस तरह की बाते कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ेंः China-Taiwan: ताइवान ने चीन को धमकाया, कहा- 'जल्द चीनी तट रक्षक वापस लौटे नहीं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget