एक्सप्लोरर

China-Taiwan: ताइवान ने चीन को धमकाया, कहा- 'जल्द चीनी तट रक्षक वापस लौटे नहीं तो...'

China-Taiwan Tension: ताइवान के एक अधिकारी ने रेडियो के माध्यम से चीनी अधिकारियों से कहा, 'आप हमारे देश के प्रतिबंधित जल क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं, कृपया तुरंत वापस लौट जाएं.'

China-Taiwan Tension: ताइवान के जलक्षेत्र में चीनी जहाजों के घुसने पर चीन और ताइवान के बीच एक बार तनाव फिर बढ़ गया है. बीते शनिवार को संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य में लगातार दूसरे दिन चीनी जहाजों के घुसपैठ पर ताइवान ने आपत्ति जताई है. चीनी जहाजों के घुसते ही ताइवान ने रेडियो सूचना के माध्यम से इन जहाजों को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी.

रायटर्स ने ताइवान के तट रक्षक के हवाले से कहा कि शनिवार सुबह चार चीनी तट रक्षक नौकाएं ताइवान-नियंत्रित किनमेन द्वीपों के प्रतिबंधित जल में प्रवेश कर गई थी. ताइवान के अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद संवेदनशील जलक्षेत्र में चीन की नौकाएं एक घंटे तक रुकी रहीं. दरअसल, ताइवान की कड़ी आपत्तियों के बावजूद चीन हमेशा से ताइवान को अपने देश का हिस्सा बताता है. हाल के वर्षों में चीन ने ताइवान के पास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं. 

ताइवान ने दी चेतावनी
ताइवान तट रक्षक द्वारा जारी फुटेज के मुताबिक, ताइवान के एक अधिकारी ने रेडियो के माध्यम से चीनी अधिकारियों से कहा, 'आप हमारे देश के प्रतिबंधित जल क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं, कृपया तुरंत वापस लौट जाएं.' इस फुटेज में ताइवान तट रक्षक नाव को दो चीनी जहाजों की आवाजाही पर नजर रखते हुए दिखाया गया है. ताइवान तट रक्षक ने एक बयान में कहा, 'चीन के इस कदम से यातायात और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है. नौसैनिक घटनाओं से बचने के लिए हम उनसे इस तरह के व्यवहार को रोकने का आग्रह करते हैं.' फिलहाल, चीन की तरफ से इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं आई है. 

चीन क्यों कर रहा गश्त?
ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन के तट रक्षक ने शुक्रवार को भी किनमेन द्वीप समूह के पास गश्त की. चार चीनी तट रक्षक नौकाओं को ताइवान की नेवी ने चेतावनी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में चीन के दो मछुआरों की किनमेन क्षेत्र में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से चीनी तट रक्षक दल नियमित गश्त कर रहे हैं. 

ताइवान के अधिकारी ने क्या कहा?
ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि बीजिंग ताइवान का उत्पीड़न कर रहा है और 'भ्रमित' संदेश भेज रहा है. साथ ही समुद्री घटनाओं से निपटने के लिए ताइपे की सहायता भी मांग रहा है. अधिकारी ने कहा कि किनमेन में चीनी तट रक्षक के गश्त से 'कोई बड़ा सुरक्षा खतरा नहीं है' लेकिन वहां की स्थिति जटिल हो गई है.

यह भी पढ़ेंः क्या सच में 27000 साल पुराना पिरामिड इंडोनेशिया में है? एक नजर में देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget