एक्सप्लोरर

US On PM Modi: समरकंद में पीएम मोदी के बयान का अमेरिका ने किया स्वागत, रूस से कहा था ये युद्ध का दौर नहीं

PM Narendra Modi: अमेरिका ने पीएम मोदी की टिप्पणी की सराहना की है जिसमें उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि ये अभी युद्ध का दौर नहीं है और हम सभी शांति चाहते हैं.

America Praises PM Modi: व्हाइट हाउस (White House) ने मंगलवार को कहा कि उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को जो संदेश दिया वह उस “सिद्धांत पर आधारित बयान” है, जिसे वह सही और उचित मानते हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका (America) इसका स्वागत करता है.

पिछले हफ्ते संपन्न शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा था, “आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है और मैं फोन पर आपसे इस पर बात कर चुका हूं.” इस पर पुतिन ने मोदी से कहा था कि वह यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत हैं और रूस इसे जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

दुनिया का हर देश दे ऐसा ही संदेश- यूएस

सुलिवन ने कहा कि वे दुनिया के हर देश को ऐसा करते हुए देखना चाहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि रूस को एक स्पष्ट और अचूक संदेश भेजना उस क्षेत्र में शांति पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है और हम चाहते हैं कि दुनिया का हर देश ऐसा करे. वे चाहें तो इसे सार्वजनिक रूप से कर सकते हैं. वे चाहें तो इसे निजी तौर पर कर सकते हैं.

पीएम मोदी के बयान को अमेरिका ने माना सही

मोदी (Narendra Modi) की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (America NSA) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस (White House) में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने जो कहा वह उस “सिद्धांत पर आधारित एक बयान है जिसे वह (मोदी) सही व उचित मानते हैं तथा अमेरिका (America) इसका स्वागत करता है.'' सुलिवन ने कहा कि भारतीय नेता की यह टिप्पणी सराहनीय है, जिससे रूस को यह संदेश दिया गया है कि अब युद्ध (War) समाप्त होने का समय आ गया है.

ये भी पढ़ें: Ukraine Russia War: यूक्रेन के लुहांस्क-डोनेट्स्क को रूस में मिलाने के लिए इस तारीख से होगा जनमत संग्रह, क्या कह रहे हैं नेता?

ये भी पढ़ें: जब दुनिया के ताकतवर नेता पुतिन के सामने PM मोदी ने कहा- 'आज का युग युद्ध का नहीं', रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर देना पड़ा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget