एक्सप्लोरर

US Abortion Law: अमेरिका में गर्भपात का कानूनी हक छीने जाने पर नाराजगी, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

US Abortion Rights: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड (Roe v Wade) के अपने 5 दशक पुराने फैसले को शुक्रवार को पलट दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश का संविधान अबॉर्शन का अधिकार नहीं देता है.

America Abortion Rights Protest: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से गर्भपात के अधिकार ( Abortion Rights ) का कानूनी दर्जा खत्म करने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है. अबॉर्शन को कानूनी रूप से मंजूरी देने वाले करीब 50 साल पुराने फैसले को पलटने के बाद विरोध के स्वर उठ रहे हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) के बाहर गर्भपात के अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया गया. कई दूसरे राज्यों में महिलाओं समते सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के समर्थक और विरोधी दोनों तरह के लोग वाशिंगटन डीसी और दूसरे शहरों में सड़कों पर उतरे. लॉस एंजिल्स में डाउनटाऊन सैन जोस से सीजर शावेज प्लाजा पार्क तक एक बड़े मार्च में बदल दिया गया.

गर्भपात के मसले पर विरोध के स्वर तेज

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने जब रो वी वेड के अपने पुराने फैसले को पलट दिया तो विरोध के स्वर तेज हो गए. प्रो अबॉर्शन अधिकार प्रदर्शनकारियों ने 25 जून को वाशिंगटन की सड़कों के माध्यम से प्रदर्शनों के जरिए लगातार दूसरे दिन मार्च किया. प्रदर्शनकारियों को वाशिंगटन में सुप्रीम कोर्ट की इमारत के बाहर नारे लगाते हुए दिखाया गया है. लोगों का कहना था कि ये फैसला बरकरार नहीं रहना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कानूनी गर्भपात की मांग की. 

रो वी वेड फैसले को पलटने के बाद प्रदर्शन

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने ऐतिहासिक रो वी वेड फैसले को पलटने के एक दिन बाद शनिवार यानी 25 जून को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में गर्भपात अधिकार को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रैली की. डाउनटाउन लॉस एंजिल्स में सिटी हॉल के बाहर भारी संख्या में महिलाएं और पुरूष जुटे. न्यूयॉर्क, इंडियाना और वाशिंगटन डीसी सहित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया.

अमेरिका में अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म

दरअसल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड (Roe v Wade) के अपने 5 दशक पुराने फैसले को शुक्रवार को पलट दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश का संविधान अबॉर्शन का अधिकार नहीं देता है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अमेरिकी राज्यों को फिर से गर्भपात पर पूरी तरह से बैन लगाने की इजाजत मिल जाएगी. कई राज्य इसे लेकर अपने-अपने अलग कानून बना सकते हैं.  

1973 में क्या दिया था फैसला?

अमेरिका में गर्भपात (Abortion) को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने साल 1973 में फैसला दिया था. साल 1973 के फैसले में सुप्रीम अदालत ने कहा था कि गर्भ रखने या न रखने का निर्णय करना महिलाओं का हक है. बहरहाल गर्भपात को लेकर संवैधानिक अधिकार छीने जाने को लेकर ज्यादातर अमेरिकियों में नाराजगी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चिंता जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें:

Roe vs Wade Case Explained: रो और वेड, ये किसके नाम हैं? क्या था वो ऐतिहासिक फैसला जिसे अमेरिका की SC ने पलट दिया

Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की परेशानी बढ़ी, उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद एक और बगावत शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget