एक्सप्लोरर

'असद एक कसाई था' डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के नेता पर निकाला जमकर गुस्सा, तुर्की को बताया ‘स्मार्ट’

Donald Trump in Florida : फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की की रणनीति की तारीफ की और सीरिया को लेकर उठाए गए कदमों को काफी स्मार्ट बताया.

Donald Trump News : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से असद शासन के पतन के बाद तुर्की को लेकर एक बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि सीरिया में बशर अल-असद को सत्ता से उतारने वाले इस्लामिक समूहों के पीछे तुर्की का हाथ था. ट्रंप ने कहा कि तुर्की ने अपने पड़ोसी पर ‘अमित्रतापूर्ण कब्जा’ कर लिया. उन्होंने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के तख्तापलट करने का श्रेय तुर्की को दिया और उसे ‘काफी स्मार्ट’ बताया. हुए ट्रंप ने असद के क्रूर शासन की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि जो वो हजारों सालों से चाहते थे, उन्हें वो मिल गया.

अमेरिका ने सीरिया में तैनात किए अपने सैनिक

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सत्ता के पतन के बाद अमेरिका ने करीब 900 सेना की तैनाती कर रखी है. अमेरिका के ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य है कि वाशिंगटन और अंकारा इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों को फिर से जड़े मजबूत करने से रोकने की तैयारी.

तुर्की की रणनीति की तारीफ की

फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की की रणनीति की तारीफ भी की और सीरिया को लेकर उठाए गए कदमों को काफी स्मार्ट बताया. ट्रंप ने कहा, ‘तुर्की ने बहुत से लोगों की जान गंवाए बिना एक अमित्रतापूर्ण कब्जा किया.’ बशर अल-असद को लेकर ट्रंप ने कहा, मैं कह सकता हूं कि असद एक कसाई था, खासकर उसने बच्चों के साथ जो किया.'

अमेरिका ने ISIS लड़ाकों पर किए हवाई हमले

संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में सीरिया में आईएसआईएस (ISIS) के लड़ाकों पर एयर स्ट्राइक किए हैं. कुछ दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि वाशिंगटन हयात तहरीर अल-शाल (HTS) के संपर्क में है, जिसने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में ऐसे हमले किए जिससे बशर अल-अशद को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे जाने पर कि वह उन सैनिकों के साथ क्या करेंगे, ट्रंप ने तुर्की की सैन्य ताकत और तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ अपने मजबूत संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘एर्दोगन ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत मजबूत और ताकतवर सेना बनाई है.’

यह भी पढेंः दो महीने में जो बाइडेन ने निकाला अमेरिका का 'तेल'! डोनाल्ड ट्रंप के लिए तैयार कर दिया कांटों पर भरा ताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget