एक्सप्लोरर

Execution by Nitrogen Gas: नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दी गई मौत की सजा, हत्या के दोषी के साथ अमेरिका में पहली बार ऐसा क्यों हुआ

America News: पांच पत्रकारों को मीडिया गवाहों के रूप में कांच के माध्यम से इस सजा को देखने की अनुमति दी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया देखने के बाद वे कांपने लगे और दो मिनट तक दंग रहे गए.

First Execution By Nitrogen Gas: अमेरिका के अलबामा में हत्या के दोषी को गुरुवार (25 जनवरी) शाम नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी गई. यह इस तरह का पहला मामला है. बताया गया है कि 58 साल के दोषी को एक फेस मास्क के जरिए नाइट्रोजन गैस सुंघाई गई. जब नाइट्रोजन गैस की वजह से उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई और उसकी मौत हुई.

यूएस न्यूज पोर्टल के मुताबिक, अलबामा के गवर्नर के. इवे ने कहा कि, नाइट्रोजन गैस के जरिये मृत्युदंड की पहली सजा पूरी की गई है. राज्य अब घातक इंजेक्शन के एक सरल विकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहा है. राज्य ने अपने नए प्रोटोकॉल में मौत की सजा के लिए इसे सबसे दर्द रहित और मानवीय तरीका बताया है.

महिला की हत्या में था दोषी

केनेथ स्मिथ 1988 में भाड़े के बदले हत्या के मामले में दोषी था. वह दुर्लभ कैदी था जो पहले ही एक बार मौत से बच चुका था, इसमें नवंबर 2022 में ही उसे फांसी मिलनी थी, लेकिन थअलबामा के अधिकारियों को उसके शरीर में इंट्रावेनियस लाइन (अंतःशिरा लाइन) की सुई डालने के लिए घंटों संघर्ष करना पड़ा, जिसके बाद उसकी सजा को रद्द कर दिया गया था. इस बार स्मिथ को एक इंस्ट्रक्टर की पत्नी एलिजाबेथ सेनेट की हत्या का दोषी ठहराया गया था. उसने और उसके एक साथी ने उसे मारने के लिए उसके पति से 1,000 डॉलर की फीस स्वीकार की थी.

पांच पत्रकारों के सामने पहनाया गया मास्क

जेल अधिकारियों ने बताया कि फांसी गुरुवार शाम 7:53 बजे शुरू हुई और स्मिथ को 8:25 बजे मृत घोषित कर दिया गया. नाइट्रोजन सक्रिय होने के बाद स्मिथ कई मिनटों तक सचेत रहा. पांच पत्रकारों को मीडिया गवाहों के रूप में कांच के माध्यम से यह देखने की अनुमति दी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया देखने के बाद वे कांपने लगे और करीब दो मिनट तक दंग रहे गए. वहीं दोषी ने जाने से पहले लिखा, "मैं प्यार, शांति और रोशनी के साथ जा रहा हूं. आप सब को प्यार."

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों और स्मिथ के वकील ने मौत की सजा रोकने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार शाम को यह याचिका खारिज कर दी और इसके तुरंत बाद उसे सजा देने पर काम शुरू हुआ.

अमेरिका में इंजेक्शन से दी जाती है मौत की सजा

अमेरिका में मौत की सजा देने के लिए इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है. हालांकि पिछले कुछ साल से इसमें समस्या आ रही है. इंजेक्शन में जो दवा डाली जाती है उसे हासिल करना मुश्किल हो रहा है. दवा कंपनियां यातना या फांसी में इस्तेमाल होने वाले सामान को जेलों में आपूर्ति करने से मना करती हैं.

ये भी पढ़ें

BPSSC Bihar Police Result 2023: SI परीक्षा के नतीजे जारी, इस वेबसाइट से करें चेक और करें अगले राउंड की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget