एक्सप्लोरर

Amazonfires: G-7 की मदद लेने से ब्राजील का इनकार, कहा- इस प्रस्ताव के पीछे एक छिपा हुआ एजेंडा

जी-7 के सदस्य देशों ने अमेजन के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर की राशि का प्रस्ताव दिया था, जिसे ब्राजील के राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो ने लेने के इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे एक छिपा हुआ एजेंडा है.

ब्राजीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो ने अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए जी-7 देशों के 2.2 करोड़ डॉलर मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. अमेजन के जंगलों को 'पृथ्वी का फेफड़ा' कहा जाता है. जी-7 के सहयोग की घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को की. सहायता लेने से इंकार करते हुए बोलसोनारो ने सोमवार रात कहा कि ब्राजील कोई औपनिवेशिक क्षेत्र नहीं है और मैक्रों के प्रस्ताव के पीछे एक छिपा हुआ एजेंडा है.

बोलसोनारो के रक्षामंत्री ने कहा कि अमेजन में लगी आग काबू से बाहर नहीं है. जी-7 के सहायता के प्रस्ताव पर अपने बयान में बोलसोनारो के चीफ ऑफ स्टाफ ओनिक्स लोरेंजोनी ने कहा, "धन्यवाद, लेकिन ये स्रोत यूरोप को दोबारा वनीकृत करने में ज्यादा काम आएंगे."

नोटर-डेम केथ्रेडल में लगी आग का दिया हवाला

लोरेंजोनी ने पिछले साल अप्रैल में पेरिस के नोटर-डेम केथ्रेडल में आग लगने की घटना का हवाला देते हुए कहा, "मैक्रों विश्व विरासत में शामिल एक चर्च में संभावित आग की घटना तक को रोक नहीं सकते, और वे हमें हमारे देश के लिए सीख दे रहे हैं?"

ब्राजील के विदेश मंत्री अर्नेस्टो अराउजो ने सोमवार को ट्वीट किया, "मैक्रों की सलाह के अनुसार अमेजन के लिए किसी को पहल करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि निर्वनीकरण के खिलाफ लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन फंड देगा."

G-7  ने की है 2.2 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश 

सोमवार को चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ मैक्रों ने घोषणा करते हुए कहा कि जी-7 देश अमेजन के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में सहयोग करने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर की राशि जारी करेंगे.

देश की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी इंपे के अनुसार, ब्राजील, खासकर अमेजन के जंगलों में इस समय भयानक आग लगी हुई है. मैक्रों ने पिछले सप्ताह इस आग को अंतरराष्ट्रीय संकट बताया था और इस आग के संबंध में जी-7 देशों की आपातकालीन बैठक बुलाई थी.

देखिए मनोरंजक खबरों का फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget