एक्सप्लोरर

Russian Military Plane Crash: उड़ान भरते ही रूसी सेना के विमान में लगी आग, जिंदा जले सभी 15 सवार

रूसी सेना के विमान में कुल 15 लोग सवार थे. इनमें से 8 क्रू मेंबर थे, जबकि 7 यात्री थे. हादसे के दौरान प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई. खबरों के अनुसार टेक ऑफ के समय प्लेन में आग लग गई थी.

Russia News: रूसी सेना का एक विमान मंगलवार (12 मार्च) को हादसे का शिकार हो गया. इसमें कुल 15 लोग सवार थे. हादसे में सभी 15 लोगों की मौत हो गई. हादसा रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर पूर्वी इलाके इवानोवा में हुआ.

स्थानीय मीडिया के अनुसार मंगलवार को प्लेन के उड़ान भरने के बाद ही उसमें आग लग गई और उसमें मौजूद सभी 15 लोग जिंदा जल गए. एयरक्रॉफ्ट इलुशिन-II 76 ने पश्चिमी रूस के एक एयरबेस से उड़ान भरी थी, रूसी रक्षा मंत्री के अनुसार टेक ऑफ के दौरान इंजन में आग लगने से हादसा हुआ.

प्लेन में मौजूद 15 लोगों में 8 क्रू मेंमर थे, जबकि 7 यात्री थे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे प्लेन में आग लगी हुई थी. इसके बाद वह अनियंत्रित होकर जमीन में गिर गया. वीडियो में प्लेन के एक इंजन से आग की लपटें निकलती देखी जा सकती हैं और यह धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है. वीडियो में प्लेन से धुएं का गुबार निकलता हुआ भी देखा जा सकता है.

जनवरी में भी हुआ था ऐसा हादसा

जनवरी के महीने में भी ऐसा हादसा हुआ था. रूसी सेना का IL-76 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट रूस-यूक्रेन सीमा के करीब बेलगोरोड क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया था. उस विमान में सवार सभी 65 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने इस विमान को मार गिराया है. इसके साथ ही दावा किया गया था कि विमान में यूक्रेन के 65 युद्ध-बंदी मौजूद थे. उन्हें यूक्रेनी सेना के पास ले जाया जा रहा था ताकि युद्ध के बंदियों की अदला-बदली की जा सके. रूस के अनुसार इन 65 यूक्रेनी लोगों के बदले रूस के 65 लोगों को छुड़ाया जाता, लेकिन यूक्रेनी सेना के कारण ऐसा नहीं हो सका.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, किसे मिला टिकट, किसका पत्ता कटा, एक क्लिक में पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget