एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: वीके शशिकला ने सजा कम करने और जेल से जल्द रिहाई का किया अनुरोध, जानिए पूरा मामला

वीके शशिकला ने सजा कम करने और जेल से जल्द रिहाई का अनुरोध किया है.शशिकला आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा काट रही हैं.

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने सजा कम करने और जेल से जल्द रिहाई का अनुरोध किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. जानकारी के लिए बता दें कि शशिकला आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा काट रही हैं.

बेंगलुरू की विशेष अदालत में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के बाद परापन्ना अग्रहारा केन्द्रीय कारागार में बंद शशिकला के 27 जनवरी 2021 को रिहा होने की उम्मीद है. उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने जल्द रिहा होने के लिए अपनी सजा कम करने की अपील की है. वहीं, जेल अधिकारियों ने उनका अनुरोध उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है.

जेल की सजा कम करने का किया अनुरोध

एक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्होंने जेल की सजा कम करने का अनुरोध किया है और विचार करने के लिए उसे विभाग के प्रमुख के पास भेज दिया गया है.’’ लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है. इससे पहले शशिकला के वकील राजा सेंतुर पांडियन ने बताया था कि 10 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि बेंगलुरु की अदालत में जमा कराई गई है.

शशिकला के अबतक के सफर पर एक नज़र 

बता दें कि शशिकला तीन दशक तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती हैं. वे पहले जयललिता के कार्यक्रमों में फोटोग्राफी करती थीं. 31 दिसंबर 2016 को जयललिता के निधन के बाद शशिकला ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की महासचिव बनीं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को उच्चतम न्यायालय ने चार साल की सजा सुनाई. शशिकला ने 15 फरवरी 2017 को बेंगलुरु ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. उनपर दस करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें :-

जम्मू कश्मीर: शेहला रशीद के पिता ने DGP को लिखी चिट्ठी, बताया- जान का खतरा, शेहला का आरोपों से इनकार

मॉडर्ना ने अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget