एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी धाम के लिए इलाहाबाद से शुरू हुई नई ट्रेन, पहले ही सफर में फेल हुआ इंजन

इलाहाबाद: संगम नगरी इलाहाबाद से माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है. मोदी सरकार ने इलाहाबाद से माता वैष्णो देवी के धाम तक जाने के लिए आज से एक नई ट्रेन चलाई है. यह ट्रेन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन तक जाएगी.

ऊधमपुर जाने के लिए पहली सीधी ट्रेन

इलाहाबाद से जम्मू और ऊधमपुर जाने के लिए यह पहली सीधी ट्रेन है. इस नई ट्रेन को इलाहाबाद से आज यूपी के डिप्टी सीएम और स्थानीय सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने इलाहाबाद के लिए कई योजनाओं का एलान किया तो साथ ही डेढ़ साल बाद लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां किये जाने की भी जानकारी दी.

धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें

केशव मौर्य ने इस मौके पर यह भी बताया कि इलाहाबाद से लखनऊ के लिए अगले महीने से तेजस कैटेगरी की तेज स्पीड की फुली एसी ट्रेन चलाई जाएगी तो साथ ही इलाहाबाद को जल्द ही दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए भी यहां से सीधी ट्रेनें चलाई जाएंगी.

इलाहाबाद से ऊधमपुर तक जाने वाली यह नई ट्रेन हफ्ते में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी. इस ट्रेन में एसी टू और एसी थ्री समेत स्लीपर और जनरल कोच भी होंगे. दूसरी ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन जम्मू तक जाने में छह घंटे कम वक्त लेगी.

पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है क़ानून व्यवस्था

उद्घाटन के मौके पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि क़ानून व्यवस्था को लेकर कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि क़ानून व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है.

हालांकि जिस ट्रेन को केशव मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उसका इंजन फतेहपुर के पास फेल हो गया और ट्रेन तकरीबन सवा घंटे रुकी रही. बाद में इस ट्रेन को दूसरे इंजन के साथ आगे के लिए रवाना किया गया. पहले दिन सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह खराब अनुभव रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
'ये तो केजरीवाल के भी बाप...', आशुतोष रांका का Video शेयर कर बोले मनोज तिवारी
'ये तो केजरीवाल के भी बाप...', आशुतोष रांका का Video शेयर कर बोले मनोज तिवारी
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget