एक्सप्लोरर

BHU में बवाल: कार को लगाई आग, कई गाड़ियों के शीशे किए चकनाचूर

बीते एक साल से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का कैम्पस किसी न किसी बवाल के चलते सुर्खियां बटोर रहा है. ताजा बवाल शुक्रवार-शनिवार की रात हुआ. कैंपस में चल रहे शादी समारोह में आई कार ने एक स्टूडेंट को ठोकर मारी तो कैंपस एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा.

वाराणसी: बीते एक साल से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का कैम्पस किसी न किसी बवाल के चलते सुर्खियां बटोर रहा है. ताजा बवाल शुक्रवार-शनिवार की रात हुआ. कैंपस में चल रहे शादी समारोह में आई कार ने एक स्टूडेंट को ठोकर मारी तो कैंपस एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा. स्टूडेंट्स और बारातियों के बीच हुई हिंसा में एक कार आगजनी का शिकार हुई तो कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए.

बताया जा रहा है हिंसा की शुरुआत बीएचयू के कम्युनिटी सेंटर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हुई. यहां बीएचयू में काम करने वाले एक एम्प्लॉई की बेटी की शादी की रस्में चल रहीं थीं. शादी समारोह में आई एक कार ने वरुण पांडेय नाम के स्टूडेंट के पैर में टक्कर मार दी. इसका विरोध उसके साथ चल रहे बजरंगी नाम के स्टूडेंट ने किया. स्टूडेंट्स का आरोप है कि बारात में आए कुछ लोग नशे में धुत थे. इन्हीं लोगों ने पीड़ित स्टूडेंट और उसके साथियों से मारपीट शुरू कर दी. जैसे ही यह खबर कैम्पस में फैली स्टूडेंट्स की भीड़ वहां पहुंच गई.

BHU में बवाल: कार को लगाई आग, कई गाड़ियों के शीशे किए चकनाचूर

गुस्से से भरे स्टूडेंट्स ने शादी समारोह में आई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद वहां खड़ी एक वैगन आर कार में आग लगा दी. मामला बढ़ता देख लंका पुलिस को सूचना दी गई. स्टूडेंट्स ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया. इसके बाद बैकअप के तौर पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई. फोर्स के मोर्चा सम्हालने के बाद किसी तह मामला शांत हुआ.

स्टूडेंट्स के गुस्से का आलम यह था कि उन्होंने शादी वाली जगह पूरी तरह से तहस-नहस कर दी. स्टूडेंट्स ने लग्न मंडप और जयमाल का स्टेज तक तोड़ डाला. रात एक बजे तक चली इस हिंसा में दो स्टूडेंट्स और एक बाराती घायल हुआ है, जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

इस बारे में जब बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रॉयना सिंह से बात की गई तो उन्होंने हिंसा की जांच की बात कही. उन्होंने कहा कि जो भी स्टूडेंट्स दोषी हैं, उनकी पहचान कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ उपद्रवियों के चेहरा बांध कर हाथों में हो कि डंडा और रॉड हिंसा करने की बात सामने आई है. उन्होंने इन तत्वों की भी पहचान कराए जाने की भी बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget