एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुआ वाराणसी का लाल, तीन दिन बाद आने वाला था घर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हुए. शहीद होने वालों में वाराणसी के बसनी गांव के रहने वाले रविनाथ पटेल भी थे. रविनाथ पटेल के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया.

वाराणसी: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हुए. शहीद होने वालों में वाराणसी के बसनी गांव के रहने वाले रविनाथ पटेल भी थे. रविनाथ पटेल के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया.

गांववालों ने उनके घर से 500 मीटर दूर ही डेरा डाल दिया है और किसी को उनके घर तक नहीं जाने दे रहे हैं. अभी तक रविनाथ के माता-पिता को उनके शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई है. उन्हें सिर्फ इतना मालूम है कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है.

कुत्तों का आतंक लेकिन कुछ नहीं कर रही योगी सरकार: समाजवादी पार्टी

रविनाथ की बहन का बरक्षा (रोका) 30 मई को होना है, जिसके लिए वो 24 मई को आने वाराणसी स्थित गांव बसनी आने वाले थे.

महज 23 साल की उम्र में शहीद होने वाले रविनाथ पटेल दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे. उन्होंने साल 2013 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ज्वाइन किया था. उनके बड़े भाई राकेश केमिकल इंजीनियर हैं और कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं.

10 फीट लंबे अजगर से अकेले ही भिड़ गईं सईदा, बोरे में कर दिया बंद

बहन सरिता हाल ही में पढ़ाई पूरी हुई है. घरवालों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया है. सरिता की शादी के लिए बरक्षा (रोका) की रस्म 30 तारीख को होनी थी. जिसके लिए रविनाथ को 24 मई को अपने गांव बसनी पहुंचना था. लेकिन उससे पहले ही उनके शहीद होने की खबर आ गई.

रविनाथ के शहादत की खबर गांव तक मीडिया में चल रही खबरों के जरिए पहुंची. इसके बाद गांव वालों ने रविनाथ के पिता सत्यप्रकाश पटेल और मां अनिता पटेल को उनके एक्सीडेंट में घायल होने की खबर दी. घर पर बताया गया कि रविनाथ को इलाज के लिए वाराणसी लाया जा रहा है.

क्यों झगड़ रहे हैं यूपी के IAS और IPS अफसर? प्रदेश भर में हो रही है चर्चा

गांववालों ने रविनाथ के घर से 500 मीटर पहले ही डेरा डाल दिया और किसी को भी रविनाथ के घर नहीं जाने दे रहे. गांववालों ने बताया कि रविनाथ की शहादत की खबर उन्हें मीडिया में चल रही खबरों से मिली है, जबकि आधिकारिक तौर पर उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है.

उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद रविनाथ का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर तक उनके गांव पहुंच जाएगा.

रविनाथ पटेल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 16 वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात थे. जब वे अपनी बटालियन के साथियों के साथ थाने से निकलकर बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए निकलकर चोलनार गांव पहुंचे थे. इसी बीच एक पुलिया पर आईईडी ब्लास्ट हुआ. नक्सलियों द्वारा किए गए इस ब्लास्ट में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस हमले में रविनाथ सहित 7 जवान शहीद हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget