एक्सप्लोरर

यूपी के सीतापुर में पुलिस स्टेशन से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर 3 लोगों की सरेआम हत्या

सीतापुर: यूपी में योगी की पुलिस को चुनौती देती एक और वारदात हुई है. यूपी के सीतापुर में कोतवाली से 400 मीटर दूर एक ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया है. हत्याकांड की खबर फैलने के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है. ये घटना यूपी सरकार की कानून व्यवस्था के मुंह पर एक और तमाचा हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों को सीतापुर के पॉश इलाके में गोली मार दी गई. सीतापुर के सिविल लाइन्स इलाके में सुनील जायसवाल नाम के दाल के बड़े व्यापारी मोटर साइकिल से घर पहुंचे थे. पहले से मौजूद हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें घर के बाहर घेरा लिया. बेखौफ लुटेरों ने बैग के साथ बाइक छीनने की कोशिश की.

बदमाशों और सुनील में जबरदस्त हाथापाई हुई. इसी बीच घर से पत्नी कामनी जायसवाल और बेटा ऋतिक भी घर से निकल आए. बैग और बाइक लेकर भागते लुटेरों को उन्होंने बाइक से गिरा भी दिया. पर इसके बाद बदमाशों ने तीनों को गोली मार कर ढेर कर दिया और फरार हो गए.

सीतापुर में हुए इस ट्रिपल मर्डर की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है. यही वजह रही की एडीजी और आईजी भी सीतापुर पहुंचे. फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट और डॉग स्कवायड की टीम भी मुस्तैदी से जुटी रही. हालांकि जांच में इतना ही पता चला कि चार लोग मोटरसाइकल पर आए थेस जिन्होंने मुंह छिपाए हुए थे. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

यूपी के सीतापुर में पुलिस स्टेशन से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर 3 लोगों की सरेआम हत्या

हैरत की बात ये है कि जिस जगह ये वारदार हुई वो नगर कोतवाली से सिर्फ 400 मीटर दूर है. साफ है कि बदमाशों में पुलिस और कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं था. जिस तरह वारदात सामने आ रही हैं उससे सवाल पूछे जा रहे हैं कि कानून का राज यूपी में कब स्थापित होगा, कब लुटेरें डरेंगे और नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget