एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव 2017 का एक्जिट पोल- अपनी पहली परीक्षा में पास हुए योगी

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एक्जिट पोल से साफ है कि यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी विजेता बन रही है. 16 में से 15 नगर निगमों में बीजेपी का मेयर बनना संभव है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एक्जिट पोल से साफ है कि यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी विजेता बन रही है. 16 में से 15 नगर निगमों में बीजेपी का मेयर बनना संभव है. केवल एक जगह एसपी आगे दिख रही है लेकिन बाकी जगह बीजेपी की लहर बरकरार दिखाई दे रही है.

पश्चिमी यूपी में रहेगी बीजेपी की बल्ले-बल्ले

एक्जिट पोल के मुताबिक लखनऊ में बीजेपी को 40, एसपी को 27, बीएसपी को 13, कांग्रेस को 18 और अन्य को 1 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

लखनऊ से बीजेपी की उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी मेहनत पर मुहर लगा दी है, इसके लिए जनता का धन्यवाद.

वाराणसी में बीजेपी को 45, एसपी को 21, बीएसपी को 14, कांग्रेस को 16 और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

गोरखपुर में बीजेपी को 46, एसपी को 22, बीएसपी को 10, कांग्रेस को 10 और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

ब्रजमंडल में धूम लेकिन फिरोजाबाद में थमेगा बीजेपी का विजय रथ

कानपुर में भी बीजेपी जीत दर्ज कराती दिखाई दे रही है. बीजेपी को 34, एसपी को 25, बीएसपी को 21 और कांग्रेस को 20 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

अयोध्या को इसी बार नगर निगम का दर्जा दिया गया है. अयोध्या में बीजेपी को 48, एसपी को 32, बीएसपी को 17, कांग्रेस को 2 और अन्य को एक प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

इलाहाबाद में भी बीजेपी बाजी मारती दिखाई दे रही है. बीजेपी को 49, एसपी को 25, बीएसपी को 13, कांग्रेस को 12 और अन्य को एक प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

झांसी में बीजेपी को 46, एसपी को 9, बीएसपी को 23, कांग्रेस को 18 और अन्य को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

पूर्वांचल में बड़ी जीत दर्ज कर सकती है बीजेपी

आगरा में भी बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है. बीजेपी को 52, एसपी को 12, बीएसपी को 27 और कांग्रेस को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

मथुरा में बीजेपी को 50, एसपी को 7, बीएसपी को 9, कांग्रेस को 21 और अन्य को 13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

अलीगढ़ में बीजेपी को 46, एसपी को 24, बीएसपी को 24, कांग्रेस को तीन और अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

बरेली में बीजेपी को 49, एसपी को 20, बीएसपी को 9, कांग्रेस को 18 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

मध्य यूपी में क्लीन स्वीप कर सकती है बीजेपी

फिरोजाबाद में बीजेपी को 25, एसपी को 30, बीएसपी को 7, कांग्रेस को 7 और अन्य को 30 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

मुरादाबाद में बीजेपी को 47, एसपी को 16, बीएसपी को 24, कांग्रेस को 9 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

यूपी निकाय चुनाव 2017 आखिर क्यों है इतने खास

सहारनपुर में बीजेपी को 37, एसपी को 21, बीएसपी को 27, कांग्रेस को 13 और अन्य को 30 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

मेरठ में बीजेपी को 47, एसपी को 16, बीएसपी को 24, कांग्रेस को 9 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

एक्जिट पोल के बाद माना जा सकता है कि जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभी तक के कार्यकाल पर मुहर लगा दी है और योगी अपनी इस परीक्षा में पास हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget