एक्सप्लोरर

योगी के राज में बढ़ने लगा है क्राइम का ग्रॉफ, क्या सीएम आदित्यनाथ से नहीं संभल रहा है उत्तर प्रदेश?

योगी सरकार हर बार की तरह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कह रही है, लेकिन ये सवाल अब तेजी से गूंजने लगा है कि क्या योगी से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नौ शहरों में हिंसा हुई. मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी थी बावजूद इसके राज्य में क्राइम का ग्रॉफ अचानक काफी तेजी से बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अपराध के आंकड़ों पर नज़र डालें तो कानून व्यवस्था की हालत अखिलेश राज से और बदतर हुई है. आंकड़ों पर डालें एक नज़र
  • 16 मार्च 2017 से 31 मई 2017 के बीच कुल अपराध की संख्या 58, 316 है, जबकि साल 2016 में इसी दौरान कुल अपराध की संख्या 73, 874 थी.
  • योगी के शासनकाल में यूपी में रेप के 1136 मामले दर्ज किये गए, जबकि इसी दौरान 2016 में रेप के 781 मामले दर्ज हुए थे.
  • योगी राज में डकैती के 67 मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि इसी दौरान साल 2016 में डकैती के केवल 56 मामले सामने आये थे.
  • योगी के शासनकाल में 16 मार्च 2017 से 31 मई 2017 के बीच लूट के 1027 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इसी दौरान साल 2016 में 795 मामले दर्ज हुए थे.
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी ने साधी चुप्पी जिस वक्त उत्तर प्रदेश के नौ शहर हिंसा की चपेट में थे, उस वक्त सूबे के योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर में थे. आज लखनऊ में सीएम योगी ने बाकी सबकुछ कहा, लेकिन कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कुछ नहीं बोला. VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उड़ाई कानून की धज्जियां जमीन पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या हालत है? इसकी एक अलग तस्वीर कल ताज नगरी आगरा में भी दिखी. आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले तो कानून की धज्जियां उड़ाते हुए फायरिंग की और उसके बाद अपनी जहरीली जुबां से माहौल खराब करने की हर मुमकिन कोशिश की. पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें आगरा बजरंग दल के नेता गोविंद पारासर ने कहा, ‘’हिन्दू एकजुट हैं और दूसरे समुदाय को चेतावनी देते हैं की अगर तुम हथियारों की ताकत दिखा सकते हो तो हम भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं. आज हमने हथियार चलाये हैं और चेतावनी दी है की जरुरत पड़ने पर चला भी सकते हैं.’’ खबर है कि इसी तरह के भड़काऊ बयान और नफरत की राजनीति की वजह से यूपी के अलग अलग शहरों में मुहर्रम और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर हिंसा हुई है. योगी सरकार हर बार की तरह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कह रही है, लेकिन ये सवाल अब तेजी से गूंजने लगा है कि क्या योगी से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'यह केवल शुरुआत है'
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'यह केवल शुरुआत है'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget