एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- हमें तोड़ने वाले खुद टूट जाएंगे

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''नीतीश कुमार हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं. बीजेपी से इसको लेकर शिकायत की है. विधायकों से क्या डील हुई ये मुझे नहीं पता है. हमारे बढ़ते जनाधार से सभी घबराए हुए हैं. मेरे विधायको को तोड़ने का काम किया गया है. जनता सब देख रही है.''

पटना: बिहार की सियासत रोज करवट बदल रही है. सूत्रों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के दो विधायक जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. इसको लेकर कुशवाहा ने नीतीश पर हमला बोला है. आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि मुझको तोड़ने वाले खुद ही टूट जाएंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''नीतीश कुमार हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं. बीजेपी से इसको लेकर शिकायत की है. विधायकों से क्या डील हुई ये मुझे नहीं पता है. हमारे बढ़ते जनाधार से सभी घबराए हुए हैं. मेरे विधायको को तोड़ने का काम किया गया है. जनता सब देख रही है.''

सोमवार को दिल्ली में कुशवाहा ने वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव से मुलाकात की. कुशवाहा ने कहा मुझे किससे मिलना है, ये पता है और कोई रोक नहीं सकता है. वहीं अमित शाह से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मुलाकात नहीं हुई है, जब होगी तब बताया जाएगा.

दरअसल बताया जा रहा है कि सुधांशु शेखर, प्रशांत किशोर से कई दिनों से संपर्क में थे और अब उन्होंने ललन पासवान के साथ जेडीयू में शामिल होने का फैसला कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि ये खबर ऐसे वक्त में सामने आई जब बीते कई दिनों से कुशवाहा एनडीए में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए फैसले पर अपनी नाराजगी खुलकर दिखा रहे हैं.

कुशवाहा लगातार नीतीश पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच उनके दोनों विधायक की पार्टी छोड़ने और नीतीश से हाथ मिलाने की खबर खासी चौंकाने वाली है. बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आरएलएसपी ने एनडीए गठबंधन के साथ कुल 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget