एक्सप्लोरर

अजित सिंह का हमला, कहा- 'मोदी कभी सच नहीं बोलते, अगर श्रीलंका चले जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा था'

अजीत सिंह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं. बीजेपी सरकार और नेताओं को निशाना बनाते हुए अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाय-बछड़ा और स्मृति ईरानी हेल्दी गाय बताया था.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का एलान होते ही पार्टी और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का है जहां राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.  एक चुनावी रैली में अजीत सिंह ने पीएम मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि वो कभी सच नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इतने होशियार और शातिर आदमी हैं कि अगर वे श्रीलंका चले जाते तो लौट कर कहते कि रावण को मैंने ही मारा था, क्योंकि देश में और किसी ने तो कुछ किया ही नहीं. Lok Sabha Election 2019: चुनाव से पहले गठबंधन को झटका, SP-BSP के कई नेता बीजेपी में शामिल अजीत सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, ''मोदी झूठ नहीं बोलते.. बस उन्होंने आज तक सच नहीं बोला है. अजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को सिखाया जाता है कि सच बोलो. पर मोदी के मां-बाप ने नहीं सिखाया." अजीत सिंह ने तीन तलाक को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी को महिलाओं का पक्षधर करार देते हुए कहा कि ये तीन तलाक-तीन तलाक करते रहते हैं, पर अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया. यूपी: मायावती किसी को मुफ्त में टिकट नहीं देतीं, हर टिकट की कीमत तय होती है- मेनका गांधी अजीत सिंह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं. इससे पहले बीजेपी सरकार और नेताओं को अपना निशाना बनाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाय-बछड़ा और स्मृति ईरानी हेल्दी गाय बताया था. अजीत सिंह अमरोहा के कुआंखेड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि केवल मोदी के अच्छे दिन आए हैं, जो दिन में चार बार ड्रेस बदलते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget