एक्सप्लोरर

यूपी: तेज बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान को पार कर बह रही है राप्ती

बता दें कि राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति भयावह हो सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की भारी बारिश आफत बनकर आई है. इससे कई हिस्से इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. बलरामपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात शुरू हो गए हैं. जिले के तराई क्षेत्रों में तमाम गांवों में पानी घुस चुका है. जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है. प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति भयावह हो सकती है.

ऊग्र रूप में आ गई है राप्ती

महाराजगंज तराई क्षेत्र, शिवपुरा, हरैया व जिला मुख्यालय से तुलसीपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग स्थित लौकहवा डिप पर भारी जलजमाव हो चुका है, जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है. शनिवार रात लगातार करीब आठ घंटे हुई भारी बारिश से राप्ती का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है. नदी खतरे के निशान से करीब 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.राप्ती भी आसपास के तमाम गांव को अपनी चपेट में लेने के लिए बेताब हो रही है.

राप्ती नदी के तट पर रहने वाले रामकुमार ने बताया कि प्रशासन व शासन द्वारा अभी राप्ती नदी के तट पर एक भी नाव का इंतजाम नहीं किया गया है. अगर बाढ़ आ जाती है तो तमाम लोगों की जान भी जा सकती है. पानी बढ़ने से आसपास के दर्जनों गांवों मन्नीपुरटिकुइया, सोनार, बलरामपुर देहात, धर्मपुर, बंजारी, गंगाडिहवा, गुर्जरपुरवा, सिसई, लौकहवा, रंजीतपुर, गांव चपेट में आ जाएंगे.

सरयू नदी चेतावनी के निशान को पार कर गई

अयोध्या और तुर्तीपार पर सरयू नदी चेतावनी के निशान को पार कर गई है. यह गोरखपुर के कुछ इलाकों के लिए खतरे का संकेत है, इसलिए गोरखपुर की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है.

सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. सिंह ने बताया कि शारदा नदी जिसका गेज स्थल पलिया कलां लखीमपुर खीरी है, वहां पर शरदा नदी 153 खतरे निशान पार करते हुए 154.072 मीटर पर बह रही है. सरयू बैराज का जलस्तर 131.80 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 133.50 है. यह स्थित कुछ सामान्य है. गंगा बलिया का 52.980 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 57.61 मीटर है. इस समय जलस्तर स्थिर है.

शारदा नदी उफान पर

सीतापुर (म्योढ़ी छोलहा) गांव में शारदा नदी उफान पर है. नदी ने कटान शुरू कर दिया है.गौलोक कोडर क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर उफान पर चल रहा है. बिसवां एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि शारदा व घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं.

गंगा में उफान से डेढ़ मीटर जलस्तर बढ़ा गंगा में उफान से काशी के घाटों की सीढ़ियां तेजी से बाढ़ के पानी में डूबने लगी हैं. चौबीस घंटे में इसका करीब डेढ़ मीटर जलस्तर बढ़ गया है. नाविकों को अलर्ट कर दिया गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.

बाढ़ राहत आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, "बाढ़ ग्रासित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। जहां-जहां जलभराव ज्यादा हो गया है, वहां के लोगों को उस जिले के अधिकारी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। एनडीआरएफ टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gujarat AAP प्रदेश अध्यक्ष समेत 30 पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने का है आरोप
Gujarat AAP प्रदेश अध्यक्ष समेत 30 पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने का है आरोप
CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सिक्योरिटी हो जाएगी डबल! हो गया बड़ा फैसला
CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सिक्योरिटी हो जाएगी डबल! हो गया बड़ा फैसला
ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, वॉटर टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे शहरवासी
ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, वॉटर टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे शहरवासी
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कहां डोली धरती! 7.4 तीव्रता का आया भूकंप, जानें ताजा अपडेट
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget