एक्सप्लोरर

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के पार्टी कार्यकतार्ओं से करेंगे संवाद, देंगे सवालों के जवाब, लेंगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे. इस दौरान पीएम कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे और विकास कार्यों से जुड़े उनके सुझाव भी लेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. पीएम इस बार 24 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. इस दौरान पीएम कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देने के साथ विकास कार्यों से जुड़े उनके सुझाव भी लेंगे. बीजेपी ने इस कार्यक्रम को 'दीपोत्सव कार्यकर्ता संवाद' नाम दिया है. बता दें इस दिन विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने हैं इसके साथ ही अयोध्या में दीपोत्सव भी शुरू हो रहा है जो 26 अक्टूबर तक चलेगा.

हर बार अयोध्या में आयोजित होने और कौतूहल का विषय बनने वाले दीपोत्सव को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य मेला का दर्जा दिया गया. दीपोत्सव 24 से 26 अक्टूबर के बीच अयोध्या में होगा और इस बार लगभग चार लाख दीये जलाकर उस विश्व रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी है जो पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया था.

धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शुरू किया गया 'दीपोत्सव' देश दुनिया में पहचान बना चुका है और इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक भव्य बनाने की तैयारी है. इस मौके पर रिकार्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद में शामिल होने के लिए बनारस के कार्यकतार्ओं से अपील की है. यह संवाद नमो ऐप के जरिए होगा. कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड कर अपने प्रश्न या सुझाव प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा. इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं. आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं."

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई मौकों पर देश के विभिन्न हिस्सों के कार्यकर्ताओं या सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों व आम जनता से नमो ऐप के जरिए संवाद करते रहे हैं. बीजेपी मुख्यालय के निर्देश पर वाराणसी में एक पूरी टीम इस दीपोत्सव संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी है. इसके लिए वाराणसी की सभी विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

अयोध्या दीपोत्सव को योगी कैबिनेट ने दिया राज्य मेले का दर्जा, 24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजित

यूपी: घर घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों रजिस्ट्रेशन करेगी पुलिस, ये है वजह

5 दिन बाद गुजरात से पकड़े गए कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी, मां बोलीं- हत्यारों को दो फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
Delhi News: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget