एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पहले चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 836 धुरंधर, 302 करोड़पति उम्मीदवार

नई दिल्ली: यूपी का चुनावी बिगुल बज चुका है. दो दिन बाद यानी 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है. पहले चरण में 836 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य शनिवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 300 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं तो 150 से अधिक कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

836 में से कुल 302 करोड़पति उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मुकाबले में उतरे कुल 302 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि 168 ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यूपी चुनाव: पहले चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 836 धुरंधर, 302 करोड़पति उम्मीदवार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में ‘‘836 उम्मीदवारों में 302 करोड़पति हैं. बहुजन समाज पार्टी के 73 में से 66, भारतीय जनता पार्टी के 73 में से 61, समाजवादी पार्टी के 51 में से 40 और कांग्रेस के 24 में से 18 कैंडिडेट्स करोड़ पति हैं. तो वहीं राष्ट्रीय लोक दल के 57 में से 41 और 293 निर्दलीय उम्मीदवारों में 43 ने एक करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.’’

उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.81 करोड़ रूपये

रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.81 करोड़ रूपये है.

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विश्लेषण किये गए 836 उम्मीदवारों में 168 ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले घोषित किए हैं. ’’

186 उम्मीदवारों ने घोषित नहीं किया अपना पैन विवरण

रिपोर्ट के मुताबिक 143 उम्मीदवारों ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये है. कुल 186 उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है.

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच और एडीआर ने पहले चरण का चुनाव लड़ रहे पांच राष्ट्रीय, आठ राज्य, 85 गैर मान्यताप्राप्त दल और 293 उम्मीदवारों सहित 98 राजनीतिक दलों से 839 उम्मीदवारों में 836 द्वारा दिए गए हलफनामे का आकलन किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget