एक्सप्लोरर

वाराणसी: 106 साल के बुजुर्ग ने अपनी चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान

वाराणसी: यूपी का सियासी दंगल आज अंतिम मुकाबले के साथ पूरा हो गया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज वाराणसी में मतदान था. इस दौरान हर वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आतुर दिखे. क्या युवा, क्या महिला और क्या बुजुर्ग ? हर उम्र के लोगों ने इस चरण में जमकर वोटिंग की. यही वजह रहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव ने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहली बार कुल मिलाकर 60 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई.

बुधवार को सातवें चरण के मतदान के दौरान वाराणसी में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला. जहां एक शख्स ऐसे भी थें जिन्होंने आजादी के पहले यानी जब यूपी विधानसभा का पहला चुनाव था तब भी इन्होंने वोट किया और आज जब 17वां विधानसभा चुनाव हो रहा है तब भी ये उतनी ही तत्परता से अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं वाराणसी के रोशन लाल सेठ की.

वाराणसी: 106 साल के बुजुर्ग ने अपनी चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान

आपको बता दें कि वाराणसी के शहर दक्षिण के 106 साल के मतदाता रोशन लाल सेठ ने अपने मतदान का उपयोग तब भी किया जब देश आजाद नहीं था. रोशन लाल ने साल 1944 में सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया था. रोशनलाल के लिए यह कहना अतिशियोक्ति नहीं होगा कि इन्होंने अपने सामने यूपी की सियासत को जन्म लेते और फलते-फूलते देखा है.

वाराणसी के 106 साल के मतदाता रोशन लाल सेठ

वाराणसी के 106 साल के मतदाता रोशन लाल सेठ हालांकि अब न तो चल-फिर सकते हैं और ना ही साफ-साफ बोल ही पाते हैं लेकिन उनका दिमाग अब भी काफी तेज काम करता है. वे इशारे से अपने मन की बातों बता देते हैं. उनके परिवार वालों का कहना है कि जब भी कोई चुनाव नजदीक होता है तो उनमें मतदान को लेकर उत्सुकता खुद ही दिखाई देने लगती है. इस बार भी जब मतदान की तारीख का पता चला तो उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मन बना लिया.

व्हील चेयर पर ही सही आज फिर एक बार अपने चार पीढ़ी के साथ जाकर रोशन लाल ने अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग किया. रोशन लाल के नाती अमन ने कहा की चुनाव आते ही मेरे पर नाना के अन्दर बेहद उत्साह और वोट करने के प्रति दीवानगी बढ़ जाती है. अमन खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस करते है कि वह अपने से तीन पीढ़ी पहले के बुजुर्गों के साथ अपना मतदान कर रहे है. वही रोशन लाल की प्रपौत्री प्रियांशी ने कहा कि अपनी तीन पीढियों के साथ वोट करके उन्हें बेहद गर्व और फक्र महसूस हो रहा है.

प्रसिद्द शास्त्री गायक छन्नूलाल मिश्र ने किया वोट

बनारस संगीत घराने के सरताज़ औऱ प्रसिद्द शास्त्री गायक पद्म विभूषण छन्नूलाल मिश्र ने आज अपने परिजनों के संग कैंट विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगर निगम परिसर में बने आदर्श मदान केंद्र पर वोट डाला. मतदान करने बाद छन्नूलाल मिश्र ने "एबीपी न्यूज़ "से विशेष बातचीत में अपने गीत के माध्यम से वोटरों को अपने मत का प्रयोग करने की अपील की. इस दौरान छन्नूलाल मिश्र ने होली के गीत गुनगुनाकर शुभकामनाएं भी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget