एक्सप्लोरर

मुलायम पर 'नरम' पड़े मोदी, अखिलेश पर लगाया यूपी के 'नाश' का आरोप

लखनऊ/गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव पर उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश का विनाश कर दिया है. इसके साथ ही कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के कार्यकाल का भी जिक्र किया. कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर हमला किया. हालांकि वे मुलायम पर नरम दिखे.

यह भी पढ़ें : यूपी: योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा 'लव जिहाद' का मुद्दा, कहा- यूपी को कश्मीर बनाया जा रहा है

मोदी ने कहा कि यूपी सरकार ने गुंडों को पाल कर रखा है

मोदी ने कहा कि यूपी सरकार ने गुंडों को पाल कर रखा है. इसी कारण यहां मां-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के राज में गुंडे जेल में थे. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि हालात यह है कि शाम होने के बाद बहू-बेटियों को घर से निकलने में डर लगता है. उनके अनुसार उत्तर प्रदेश में 40 हजार मामले आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर : भाई के हत्या के आरोप में रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम गिरफ्तार

इस बीच वे मुलायम सिंह यादव पर नरम दिखाई दिए

इस बीच वे मुलायम सिंह यादव पर नरम दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की वे काफी इज्जत करते हैं. औऱ उनके बेटे के बारे में भी उनके ख्याल अच्छे थे. मोदी के अनुसार अखिलेश को देखकर यही लगा था कि वे पढ़े लिखे हैं तो अच्छा काम करेंगे. लेकिन, पांच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश का विनाश कर दिया.

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: आरक्षण विरोधी बयान पर फंसीं अपर्णा, उमा भारती ने मांगा मुलायम और अखिलेश से जवाब

रोजगार को लेकर भी मोदी ने राज्य सरकार पर हमला किया

इसके साथ ही रोजगार को लेकर भी मोदी ने राज्य सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि पढ़ा लिखा युवक भी यहां बेरोजगार है और उसे मौका नहीं मिल रहा है. साथ ही उन्होंने चुनावी सभा में यह ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार आई तो सरकारी नौकरियों ने जो 'धांधली' हुई है उसकी जांच होगी. पीएम मोदी ने कहा कि जो भी लोग योग्य हैं उन्हें उनका हक मिलेगा.

यह भी पढ़ें : मायावती बोलीं- ‘बीजेपी अगर सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी’

महज 30 सेकेंड का इंटरव्यू लिया जाता है

पीएम मोदी ने सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों से महज 30 सेकेंड का इंटरव्यू लिया जाता है. यही व्यवस्था भ्रष्टाचार की जड़ है. उन्होंने यह भी कहा कि यूपी सरकार से उन्होंने ऐसे इंटरव्यू बंद करने को लिखा था लेकिन, यूपी सरकार ने मना कर दिया.

यूपी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget