एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव एक्जिट पोल- मध्य यूपी में क्लीन स्वीप कर सकती है बीजेपी

बात अगर मध्य यूपी की करें तो एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी यहां क्लीन स्वीप करने जा रही है. बरेली, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ, सभी 4 नगर निगमों में बीजेपी के मेयर होंगे.

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के परिणाम एक दिसंबर को आएंगे लेकिन एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल में सामने आया है कि बीजेपी बड़ी जीत दर्ज कराने जा रही है. बात अगर मध्य यूपी की करें तो एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी यहां क्लीन स्वीप करने जा रही है. बरेली, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ, सभी 4 नगर निगमों में बीजेपी के मेयर होंगे. अयोध्या को पहली बार ही नगर निगम का दर्जा दिया गया है और पहली ही बार बीजेपी यहां परचम फहराती दिखाई दे रही है. बीजेपी के मेयर उम्मीदवारों ने एक्जिट पोल का स्वागत किया है जबकि अन्य पार्टियों के उम्मीदवार खुद पर और पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं.

लखनऊ नगर निगम मेयर सीट महिलाओं के लिए रिज़र्व है. कुल 110 वार्ड लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत आते हैं. लखनऊ यूपी का सबसे बड़ा शहर भी है और राज्य की राजधानी भी है. मौजूदा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा यहां से मेयर रह चुके हैं. लखनऊ नगर निगम में 6 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं- सरोजनीनगर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ मध्य और लखनऊ कैंट. सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक लखनऊ में बीजेपी को 40, एसपी को 27, बीएसपी को 13, कांग्रेस को 18 और अन्य को 1 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

कानपुर नगर निगम मेयर सीट भी महिलाओं के लिए रिज़र्व है. यहां भी 110 वार्ड हैं. चमड़े और पान मसाला उद्योग के लिए मशहूर कानपुर को उद्योग मंत्री सतीश महाना और खादी मंत्री सत्यदेव पचौरी का इलाका माना जाता है. यहां विधानसभा की 7 सीटें हैं- कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट और महाराजपुर जिनमें से 4 सीटों पर बीजेपी, 2 पर एसपी और 1 पर कांग्रेस का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक कानपुर में बीजेपी को 34, एसपी को 25, बीएसपी को 21 और कांग्रेस को 20 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

अयोध्या नगर निगम में 60 वार्ड हैं. बताने की जरूरत नहीं है कि देश में अयोध्या की खास पहचान है. यहां पहली बार मेयर के लिए चुनाव हुआ है. अयोध्या सीएम योगी के कार्यकाल में ही नगर निगम बना है और योगी ने चुनाव प्रचार भी यहीं से शुरु किया था. अयोध्या की विधानसभा सीट पर भी बीजेपी का ही कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक अयोध्या में बीजेपी को 48, एसपी को 32, बीएसपी को 17, कांग्रेस को 2 और अन्य को एक प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

बरेली नगर निगम में 80 वार्ड हैं. पिछली बार एसपी समर्थित उम्मीदवार मेयर का चुनाव जीते थे. वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल यहां से विधायक हैं. एक्जिट पोल के मुताबिक बरेली में बीजेपी को 49, एसपी को 20, बीएसपी को 9, कांग्रेस को 18 और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget