एक्सप्लोरर

पुलिस वालों ने खड़े किए हाथ, यूपी में नहीं लागू होगा गुजरात मॉडल

नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिजली की चोरी रोकने के लिए कुछ फैसले लिए थे. इसके तहत हर ज़िले में अलग से पुलिस थाने बनाये गए, जहां सिर्फ बिजली चोरी के केस दर्ज होते हैं.

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए गुजरात मॉडल पर चलने का मन बनाया था लेकिन अब ये फैसला बदल गया है. दरअसल ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बिजली की चोरी रोकने के लिए अलग से पुलिस थाने खोलने का एलान किया था लेकिन अब वे अपने फैसले से पीछे हट गए हैं. यह फैसला इस लिए किया गया क्योंकि उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने पुलिसवालों की कमी की बात कह कर हाथ खड़े कर दिए हैं.

नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए कुछ फैसले लिए थे. इसके तहत हर ज़िले में अलग से पुलिस थाने बनाये गए, जहां सिर्फ बिजली चोरी के केस दर्ज होते हैं. गुजरात में कुल 33 जिले हैं. गुजरात के तर्ज पर ही यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इसका एलान किया था लेकिन अब छह महीने बाद भी इस मुद्दे पर बात आगे नहीं बढ़ पाई है.

बिजली विभाग के अफसरों और सीनियर पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई. डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा " हमारे पास न तो इतने पुलिसकर्मी हैं और न ही इतने संसाधन कि बिजली चोरी के केस के लिए हम अलग से पुलिस थाने बनायें."  इसीलिए राज्य के हर जिले में पुलिस थाने खोलने का मामला अब ठंडे बस्ते में चला गया है. यूपी में कुल 75 जिले हैं.

अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के फैसले की लाज रह जाए और काम भी शुरू हो जाए इसके लिए बीच का एक फॉर्मूला निकाला गया है. हर ज़िले में एक पुलिस थाने को बिजली चोरी वाले केस दे दिए जाएंगे. यूपी पावर कॉरपोरेशन में भी यूपी पुलिस के लोग तैनात होते हैं. ये पुलिसवाले घर-घर जा कर चेकिंग करते हैं. बिजली की चोरी करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाते हैं. ये काम वे करते रहेंगें लेकिन बिजली चोरी के केस अब एक ख़ास थाने में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी एक बड़ी समस्या रही है. घर तक पहुंचने में 24.51 फीसदी बिजली बर्बाद हो जाती है.  मान लीजिए 100 यूनिट बिजली है तो मुश्किल से घर तक 75 यूनिट ही मिल पाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget