एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: चौथे चरण के सियासी दंगल में 116 दागी उम्मीदवार, BJP के 19 जबकि SP के 13 कैंडिडेट

लखनऊ: यूपी का सियासी दंगल चरम पर पहुंच चुका है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया जबकि कल यानी 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है. चौथे चरण में 680 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य गुरुवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 180 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं तो 100 से अधिक कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यूपी चुनाव: चौथे चरण के सियासी दंगल में 116 दागी उम्मीदवार, BJP के 19 जबकि SP के 13 कैंडिडेट

116 कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मुकाबले में उतरे कुल 680 उम्मीदवारों में से 189 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि 116 कैंडिडेट्स ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण

यूपी के सियासी दंगल के दूसरे चरण के लिए अखाड़े में उतरे धुरंधरों की तरफ से दाखिल एफिडेविट का उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया.

इसमें 6 राष्ट्रीय पार्टियों, 5 क्षेत्रीय स्तर की पार्टियों, 87 गैर मान्यता प्राप्त दलों सहित कुल 98 राजनीतिक दलों और 200 निर्दलिय कैंडिडेट्स समेत कुल 680 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया गया है.

17% कैंडिडेट्स के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ”विश्लेषण किये गए कुल 680 उम्मीदवारों में से 116 प्रत्याशी यानी 17% कैंडिडेट्स ने माना कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.”

ADRरिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 95 उम्मीदवारों ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये है. जबकि 7 कैंडिडेट्स ने खुद पर मर्डर जैसे केस और 18 प्रत्याशियों ने हत्या के प्रयास जैसे मामले घोषित किए हैं.

10 उम्मीदवारों के खिलाफ अपहरण के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर महिला के खिलाफ अत्याचार के केस जैसे दहेज के लिए हत्या, महिला के साथ शोषण जैसे मामले हैं. तो वहीं 10 उम्मीदवारों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ अपहरण, फिरौती के मामले दर्ज हैं.

200 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 24 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

पार्टी के हिसाब से देखें तो दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं है. दूसरे चरण में जहां बीजेपी ने 19, बीएसपी ने 12, एसपी ने 13, कांग्रेस ने 8 और आरएलडी ने 9 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है. तो वहीं 200 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 24 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget