एक्सप्लोरर

RSS के आरक्षण वाले बयान से फंसी BJP, मायावती बोलीं- ‘चुनाव में जनता सिखाएगी सबक’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार, कांग्रेस और यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर एक के बाद एक कई हमले किए. मायावती ने आरएसएस के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता सबक सिखाएगी. आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कल आरक्षण खत्म करने का बयान दिया था.

आरक्षण पर बयान के बाद बढ़ा बवाल, मनमोहन वैद्य ने दी सफाई

दलितों और अन्य पिछडे वर्ग का आरक्षण खत्म कर देगी बीजेपी- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आशंका जताई कि बीजेपी सरकार बिना कोई देरी किए दलितों और अन्य पिछडे वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण को खत्म कर देगी या इसे निष्प्रभावी बना देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी पर लगाम कसने के लिए अल्पसंख्यक बसपा को वोट दें.

मनमोहन वैद्य के बयान पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस बोली पीएम मांगे माफी

मायावती ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि केंद्र की नीतियों से जनता में गुस्सा है, अब जनता को ही चुनाव में सही फैसला लेना होगा.

मायावती ने साधा सपा-कांग्रेस पर निशाना

मायावती ने गठबंधन के मसले पर सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘’एसपी से गठबंधन को बेचैन कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है.’’ उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन गए हैं अखिलेश. कांग्रेस ने दागी चेहरे को सीएम मान लिया है.’’

मायावती ने कांग्रेस को नसीहत दी कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज, अराजकता फैलाने वाली, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, साम्प्रदायिक तत्वों को संरक्षण देने वाली और बीजेपी से मिलीभगत करने वाली सपा के साथ कांग्रेस को गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ना चाहिए.

पुत्र मोह में मुलायम ने शिवपाल का अपमान किया- मायावती

मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश की ‘‘असफलताओं’’ से ध्यान भटकाने के लिए अपने भाई शिवपाल को बलि का बकरा बनाया है. उन्होंने कहा कि पुत्र मोह में मुलायम ने अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget