एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पहले चरण की पोलिंग से पहले BJP ने फिर गरमाया लव जेहाद का मुद्दा

लखनऊ: पश्चिमी यूपी में सिर्फ चार दिन बाद ग्यारह फरवरी को वोट डाले जाने हैं, उससे पहले बीजेपी के नेताओं की ओर से जो बयान आ रहे हैं, उससे सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी हिंदू-मुस्लिम ध्रुविकरण का कार्ड खेल रही है. क्योंकि बात एंटी रोमियो स्कवॉयड से शुरू होकर लव जेहाद तक पहुंच गई है.

छेड़खानी के लिए एंटी रोमियो स्कवॉयड से शुरू हुई बात अब लव जेहाद तक पहुंच गई है. खासकर पश्चिमी यूपी में चुनावी रैलियों में बीजेपी के नेता बहू -बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विरोधियों पर खूब गरज और बरस रहे हैं.

अमित शाह ने एक रैली में कहा:- "पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बच्चियों को अभिभावक पढ़ाने के लिए दिल्ली के कॉलेज में दाखिला कराते हैं. क्यों दिल्ली के कॉलेज में कराते हैं ? मेरठ में कॉलेज नहीं हैं क्या ? मुजफ्फरनगर में नहीं हैं ? सहारनपुर में नहीं है ? वहां इसलिए नहीं होता दाखिला, क्योंकि सपा के गुंडे बच्चियों को वहां परेशान करते हैं. हमने तय किया है कि जिस जिस थाने में कॉलेज है, वहां एंटी रोमियो दल बनाकर सपा के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा.’’

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने मनचलों को उल्टा टांगने की बात कही लेकिन इसके बाद जो बात बीजेपी के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने मेरठ में कही वो बड़े सवाल खड़ा कर रहा है. भराला बात को लव जेहाद तक ले गए. भराला लव जेहाद के उसी पुराने मुद्दे को उठा रहे हैं, जिसको बीजेपी ने पहले भी मुद्दा बनाया था.

भराला ने कहा, ‘’ जो लव जिहादी लोग हैं, जो हिन्दू महिला बेटी हैं उनको हाथ में कलावा बांधकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और लड़कियों को लाचार कर देते हैं, उसपर बीजेपी ने एंटी रोमियो दल बनाया है.’’

पश्चिम यूपी में वोटों का गणित क्या कहता है:

- 11 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों पर वोट डाले जाने हैं.

-पश्चिमी यूपी में छब्बीस फीसदी मुस्लिम वोटर हैं.

-बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का वादा किया है.

-महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना में यूपी नंबर वन है.

-यूपी में महिलाओं-छात्रों को अगवा करने के दस हजार केस दर्ज दर्ज हैं.

-चार साल में यूपी में 150 फीसदी महिलाओं से अपराध बढ़े हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: दलित-मुस्लिम फॉर्मूले पर मायावती, मुसलमानों से की वोट देने की अपील

PM मोदी पर अखिलेश का पलटवार, कहा- 'हमें आता है ‘आंधी’ के बीच साइकिल चलाने का हुनर'

बिगड़े बोल: पीएम मोदी को आजम बोले 'रावण' तो मिश्रा ने कहा 'यमराज'!

अब मुलायम बोले- 'अखिलेश ही होंगे अगले सीएम, SP-कांग्रेस के लिए करुंगा प्रचार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget